बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 2,033 व्यूज

'पश्चिम बंगाल मतदाता सूची में नाम जोड़ने की 22 लाख अर्जियों को दें सर्वोच्च प्राथमिकता', सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 06:44 AM IST
'पश्चिम बंगाल मतदाता सूची में नाम जोड़ने की 22 लाख अर्जियों को दें सर्वोच्च प्राथमिकता', सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल की मतदाता सूची में नाम बहाल करने की 22 लाख अपीलों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। अदालत ने जवाब मांगा है कि हटाए गए मतदाताओं को राशन और कल्याणकारी योजनाओं से क्यों वंचित किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने 22 लाख मतदाता अपीलों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

कोलकाता नगर निगम के मामलों की सुनवाई पहले करने को कहा। राज्य सरकार से राशन लाभ वंचित करने के आरोपों पर जवाब मांगा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में नाम बहाल करने के लिए दायर कुल 38 लाख अपीलों में से 22 लाख लोगों की अपीलों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके साथ ही अदालत ने उन आरोपों पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है, जिनमें कहा गया है कि मतदाता सूची के एसआईआर के दौरान जिन मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, उन्हें राशन और विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा रहा है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि आगामी नगर निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए, इन 22 लाख लोगों में से भी कोलकाता नगर निगम के वार्डों से संबंधित मामलों की सुनवाई अन्य मामलों से पहले की जानी चाहिए। सीजेआई सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को चुनाव आयोग के परामर्श से ट्रिब्यूनल की संख्या बढ़ानी चाहिए, जो वर्तमान में 19 है।

ये अधिकरण उन 38 लाख अपीलों के निपटारे के लिए गठित किए गए हैं, जो 90 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने के खिलाफ दायर की गई हैं। इन मतदाताओं को अनुपस्थित, स्थानांतरित, डुप्लिकेट या मृत घोषित किया गया था, या फिर मैपिंग से जुड़ी लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के कारण चिह्नित किया गया था।

पीठ ने चुनाव आयोग से यह भी कहा कि अपीलकर्ताओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर अधिकरणों के संचालन हेतु अतिरिक्त जगह की व्यवस्था की जाए। सुप्रीम कोर्ट का यह निर्देश अधिवक्ता प्रशांत भूषण की उस दलील के बाद आया है, जिसमें उन्होंने अदालत को बताया कि एसआईआर के बाद दायर बड़ी संख्या में अपीलों पर सुनवाई के लिए नियुक्त अधिकरणों द्वारा अब तक निपटाई गई 1.

4 लाख अपीलों में से 90 प्रतिशत से अधिक को स्वीकार कर लिया गया है, जिससे उन लोगों के नाम मतदाता सूची में बहाल हो गए हैं। भूषण ने कहा कि यह एक बड़े सैंपल साइज पर आधारित मजबूत संकेत है, जिसके आधार पर शीर्ष अदालत को यह निर्देश देना चाहिए कि जिन लोगों ने अपने नाम काटे जाने के खिलाफ अपील दायर की है, उन्हें आगामी चुनावों में मतदान करने की अनुमति दी जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यही कारण है कि उसने कोलकाता नगर निगम के विभिन्न वार्डों से जुड़े नाम बहाली के मामलों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 नहीं 21 साल है,' किस क्रिकेटर ने किया यह चौंकाने वाला दावा, हजम नहीं हुए 28 छक्के

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दुर्भाग्य से नहीं जल सका दीप', मदुरै कलेक्टर ने SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इशांत शर्मा सहित 7 भारतीय खिलाड़ी IPL की अनकैप्ड कैटेगरी में शामिल, क्यों लिया यह फैसला?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL ऑक्शन में 2 भारतीयों ने कराया ऊंचे बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन, लिस्ट में कुल 1220 खिलाड़ियों का नाम शामिल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने 200 रन बनाने से पहले किससे की थी बात? 30 मिनट के फोन कॉल ने बदल दी किस्मत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी। मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम को ट्रैफिक चालान से जोड़ने की तैयारी, सरकार कर रही विचार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु सरकार पर बरसी भाजपा, लगाया सनातन धर्म की अनदेखी कर वोट-बैंक की राजनीति करने का आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल