बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:48 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 12,457 व्यूज

IPL ऑक्शन में 2 भारतीयों ने कराया ऊंचे बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन, लिस्ट में कुल 1220 खिलाड़ियों का नाम शामिल

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 10:45 AM IST
IPL ऑक्शन में 2 भारतीयों ने कराया ऊंचे बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन, लिस्ट में कुल 1220 खिलाड़ियों का नाम शामिल

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी के लिए शुरुआती रजिस्ट्रेशन लिस्ट फ्रेंचाइजी के साथ शेयर कर दी गई है। इस बार नीलामी में कई ऐसे नाम देखने को मिल सकते हैं, जिन पर टीमों की नजर रहेगी।

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भी अपना नाम दर्ज कराया है। वहीं बांग्लादेश के खिलाड़ियों की मौजूदगी ने भी इस शुरुआती सूची को चर्चा में ला दिया है। इस बार कुल 1220 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

इनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। यह अभी शुरुआती रजिस्टर है और फ्रेंचाइजी की पसंद के बाद इसमें से खिलाड़ियों की संख्या काफी कम की जाएगी। नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 66 खिलाड़ियों को खरीदने के मौके होंगे, जिनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं।

ये 14 भारतीय खिलाड़ी भी ऑक्शन में उतरेंगे शुरुआती रजिस्टर में शामिल कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में आकाश दीप, आवेश खान, दीपक चाहर, दीपक हुड्डा, जयदेव उनादकट, करुण नायर, कुलदीप सेन, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, सारांश जैन, शिवम मावी, तुषार देशपांडे, उमेश यादव और उमरान मलिक के नाम शामिल हैं।

इनमें आवेश खान और दीपक चाहर ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन कराया है। आकाश दीप, जयदेव उनादकट, तुषार देशपांडे और उमेश यादव का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। वहीं, दीपक हुड्डा, करुण नायर, कुलदीप सेन, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, सारांश जैन, शिवम मावी और उमरान मलिक ने 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपना नाम दिया है।

1220 खिलाड़ियों में 939 भारतीय और 281 विदेशी शुरुआती ऑक्शन रजिस्टर में कुल 1220 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 14 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी, 170 कैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ी हैं। इसके अलावा 127 ऐसे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं, जो पिछले आईपीएल सीजन का हिस्सा थे।

798 अन्य अनकैप्ड भारतीय और 69 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ियों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है। बांग्लादेश के 12 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन बांग्लादेश के 12 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इनमें हसन महमूद, परवेज हुसैन इमोन, रिपोन मंडल, रिशाद हुसैन, सैफ हसन, शाक महेदी हसन, शमीम हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, तौहीद हृदोय, मोहम्मद रुबेल और तस्कीन अहमद शामिल हैं।

बांग्लादेश के दो बड़े नाम मुस्तफिजुर रहमान और शाकिब अल हसन ने इस शुरुआती सूची में जगह नहीं बनाई है। बेन स्टोक्स ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर कराया रजिस्ट्रेशन इस शुरुआती सूची में सबसे चर्चित नाम बेन स्टोक्स का है। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर अपना नाम दर्ज कराया है।

स्टोक्स ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह 35 साल के हैं और आईपीएल में तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 नहीं 21 साल है,' किस क्रिकेटर ने किया यह चौंकाने वाला दावा, हजम नहीं हुए 28 छक्के

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दुर्भाग्य से नहीं जल सका दीप', मदुरै कलेक्टर ने SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इशांत शर्मा सहित 7 भारतीय खिलाड़ी IPL की अनकैप्ड कैटेगरी में शामिल, क्यों लिया यह फैसला?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने 200 रन बनाने से पहले किससे की थी बात? 30 मिनट के फोन कॉल ने बदल दी किस्मत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी। मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम को ट्रैफिक चालान से जोड़ने की तैयारी, सरकार कर रही विचार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु सरकार पर बरसी भाजपा, लगाया सनातन धर्म की अनदेखी कर वोट-बैंक की राजनीति करने का आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल