मंत्रालय कारों के लिए चार साल और दोपहिया वाहनों के लिए छह साल की पॉलिसी के लिए सिंगल प्रीमियम शुरू करने जैसे उपाय भी प्रस्तावित कर रहा है, ताकि सड़कों पर बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों की समस्या से निपटा जा सके। मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम को ट्रैफिक चालान से जोड़ने की तैयारी, सरकार कर रही विचार (सांकेतिक तस्वीर) अब ड्राइविंग रिकॉर्ड से तय होगा मोटर इंश्योरेंस का खर्च अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर बढ़ जाएगा आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस प्रीमियम डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
सड़क परिवहन मंत्रालय मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम को ट्रैफिक उल्लंघनों से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। इससे वाहन मालिकों को पिछले साल दर्ज यातायात नियमों के उल्लंघनों के आधार पर प्रीमियम तय करने का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक वाहन मालिकों को वैध इंश्योरेंस कवरेज बनाए रखने के लिए प्रेरित करना और मोटर वाहन अधिनियम के अनुपालन में सुधार करना है।
मंत्रालय कारों के लिए चार साल और दोपहिया वाहनों के लिए छह साल की पॉलिसी के लिए सिंगल प्रीमियम शुरू करने जैसे उपाय भी प्रस्तावित कर रहा है, ताकि सड़कों पर बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों की समस्या से निपटा जा सके। सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी समिति ने सड़क परिवहन और पेट्रोलियम मंत्रालयों से हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पांच-पांच पेट्रोल पंपों पर ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने को कहा है।
इन पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगे हैं, जो वाहनों की पहचान कर इंश्योरेंस स्टेटस की जांच कर सकते हैं। मंत्रालय इलेक्ट्रिक वाहनों सहित कुछ खास श्रेणियों के वाहनों के बेस इंश्योरेंस रेट में संशोधन के विकल्पों पर भी विचार कर रहा है। आंकड़ों , देश में चल रहे वाहनों में से करीब 81 प्रतिशत (लगभग 25 करोड़) के पास वैध इंश्योरेंस है।
भारी वाणिज्यिक वाहनों में यह आंकड़ा 90 प्रतिशत से ज्यादा, कारों में करीब 88 प्रतिशत, दोपहिया में 80 प्रतिशत और तीन पहिया वाहनों में सबसे कम करीब 57 प्रतिशत है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं