बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 13,741 व्यूज

तमिलनाडु सरकार पर बरसी भाजपा, लगाया सनातन धर्म की अनदेखी कर वोट-बैंक की राजनीति करने का आरोप

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 05:30 AM IST
तमिलनाडु सरकार पर बरसी भाजपा, लगाया सनातन धर्म की अनदेखी कर वोट-बैंक की राजनीति करने का आरोप

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने कार्तिगई दीपम विवाद को लेकर टीवीके सरकार पर धार्मिक तुष्टीकरण का आरोप लगाया। तमिलनाडु सरकार ने सनातन धर्म के बजाय वोट-बैंक की राजनीति को चुना: भाजपा मीडिया संयोजक अग्रवाल ने कहा- सनातन को लेकर टीवीके सरकार का रुख गंभीर सवाल खड़े करता है प्रवक्ता भंडारी बोले- जिन्होंने सनातन के बजाय वोट बैंक को चुना, वे राजनीतिक इतिहास बन चुके, तैयार रहें ।

भाजपा ने तमिलनाडु के तिरुपरंकुंद्रम में ‘कार्तिगई दीपम’ विवाद को लेकर मंगलवार को तमिलनाडु सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह सनातन धर्म की परंपराओं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी कर वोट-बैंक की राजनीति कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने कार्तिगई दीपम विवाद को लेकर टीवीके सरकार पर धार्मिक तुष्टीकरण का आरोप लगाया।

कहा- "सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार राहुल गांधी और आइएनडीआइए के साथ राजनीतिक साझेदारी में है। सनातन धर्म को लेकर उसका रुख गंभीर सवाल खड़े करता है।

तिरुपरंकुंद्रम में पवित्र कार्तिगई दीपम जलाने का विरोध करने से लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी करने तक उसके कदम धार्मिक तुष्टीकरण की खुली राजनीति उजागर करते हैं। " उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन परंपराओं और संवैधानिक दायित्वों के बजाय वोट-बैंक की राजनीति को चुनते हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि वे ऐसी सभ्यतागत और कानूनी चुनौतियों को मोल ले रहे हैं, जिनका वे अंदाजा भी नहीं लगा सकते।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसने अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए न्यायालय के आदेश की अवहेलना की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर की एक पोस्ट में कहा- जो कोई भी राहुल गांधी के संपर्क में आता है, वह वोट बैंक की राजनीति करने वाला बन जाता है।

तमिलनाडु सरकार ने वोट बैंक को खुश करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है। ‘चुनावी हिंदू’ राहुल और ‘छद्म धर्मनिरपेक्ष’ विजय को कानूनी और सभ्यतागत चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 नहीं 21 साल है,' किस क्रिकेटर ने किया यह चौंकाने वाला दावा, हजम नहीं हुए 28 छक्के

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दुर्भाग्य से नहीं जल सका दीप', मदुरै कलेक्टर ने SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इशांत शर्मा सहित 7 भारतीय खिलाड़ी IPL की अनकैप्ड कैटेगरी में शामिल, क्यों लिया यह फैसला?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL ऑक्शन में 2 भारतीयों ने कराया ऊंचे बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन, लिस्ट में कुल 1220 खिलाड़ियों का नाम शामिल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने 200 रन बनाने से पहले किससे की थी बात? 30 मिनट के फोन कॉल ने बदल दी किस्मत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी। मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम को ट्रैफिक चालान से जोड़ने की तैयारी, सरकार कर रही विचार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल