बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:48 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 6,233 व्यूज

असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 09:20 AM IST
असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम

असम के डुलियाजान में ट्रिपल मर्डर के दो आरोपी राजू दास और अमीर दास पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए, जब वे हथियार बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश कर रहे थे। असम में ट्रिपल मर्डर के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल (फोटो-सोशल मीडिया @aboyobbhuyan, 16, Nov, 2026) डुलियाजान ट्रिपल मर्डर के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल हुए।

आरोपियों ने हथियार बरामदगी के दौरान भागने का प्रयास किया। सेवानिवृत्त कर्मचारी के परिवार की हत्या कर लूटपाट की थी। डिजिटल डेस्क, गुवाहटी।

असम के डुलियाजान में हुए ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी, राजू दास और अमीर दास बुधवार सुबह डिब्रूगढ़ जिले के बालीजन टी एस्टेट के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गये। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों के पैरों में गोलियां लगीं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि जांच टीम आरोपियों को पुलिस वाहन से डुलियाजान के बालीजन टी एस्टेट ले जा रही थी, ताकि हत्या में इस्तेमाल मुख्य हथियार को ढूंढा जा सके।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे तलाशी अभियान के दौरान संदिग्धों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर काबू पाने की कोशिश की और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। उनके भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने कुल पांच राउंड फायरिंग की, जिनमें से चार संदिग्धों के पैरों में लगीं।

इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जिनका डुलियाजान के एक अस्पताल में इलाज कराया गया। दोनों आरोपियों और घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए डुलियाजन ऑयल अस्पताल ले जाया गया है।

उनकी मौजूदा मेडिकल स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। दोनों आरोपी राजू और अमीर पर असम के डुलियाजन इलाके के कमलाबाड़ी में एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, परिवार के तीनों सदस्यों पर हथौड़े और लोहे की रॉड से हमला किया गया था।

इसके बाद घर से नकदी, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान लूट लिया गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 नहीं 21 साल है,' किस क्रिकेटर ने किया यह चौंकाने वाला दावा, हजम नहीं हुए 28 छक्के

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दुर्भाग्य से नहीं जल सका दीप', मदुरै कलेक्टर ने SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इशांत शर्मा सहित 7 भारतीय खिलाड़ी IPL की अनकैप्ड कैटेगरी में शामिल, क्यों लिया यह फैसला?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL ऑक्शन में 2 भारतीयों ने कराया ऊंचे बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन, लिस्ट में कुल 1220 खिलाड़ियों का नाम शामिल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने 200 रन बनाने से पहले किससे की थी बात? 30 मिनट के फोन कॉल ने बदल दी किस्मत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी। मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम को ट्रैफिक चालान से जोड़ने की तैयारी, सरकार कर रही विचार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु सरकार पर बरसी भाजपा, लगाया सनातन धर्म की अनदेखी कर वोट-बैंक की राजनीति करने का आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल