बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:48 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 7,789 व्यूज

वैभव सूर्यवंशी ने 200 रन बनाने से पहले किससे की थी बात? 30 मिनट के फोन कॉल ने बदल दी किस्मत

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 10:15 AM IST
वैभव सूर्यवंशी ने 200 रन बनाने से पहले किससे की थी बात? 30 मिनट के फोन कॉल ने बदल दी किस्मत

वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। महज 53 गेंदों में 204 रन की पारी खेलकर उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 28 छक्के और 7 चौकों से सजी इस पारी के दम पर भारत ए ने 250 रन का लक्ष्य सिर्फ 14.

2 ओवर में हासिल कर लिया। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से पहले वैभव ने कुछ खास लोगों से बातचीत की थी। इनमें भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम भी शामिल था।

वैभव ने खुद बताया कि यूएई के खिलाफ मुकाबले से पहले उनकी युवराज से फोन पर करीब 30 मिनट तक बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से जुड़ी परेशानियां साझा कीं और युवराज से कुछ अहम टिप्स भी हासिल किए। वैभव के मुताबिक, इस बातचीत में युवराज ने उन्हें काफी कुछ समझाया।

युवराज सिंह ने फोन पर दिए बल्लेबाजी के टिप्स अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद बीसीसीआई टीवी से बातचीत करते हुए वैभव ने बताया कि उन्होंने मैच से पहले चार लोगों से बात की थी। इनमें उनके पिता, बचपन के कोच मनीष ओझा, अंडर 19 टीम में उनके साथ खेलने वाले दोस्त प्रथम जाचक और युवराज सिंह शामिल थे।

वैभव ने बताया कि वह बल्लेबाजी में कुछ परेशानियों का सामना कर रहे थे। उन्होंने युवराज से इस बारे में खुलकर बात की। युवराज ने फोन पर करीब आधे घंटे तक उन्हें समय दिया और उनकी समस्याओं को समझाते हुए कई उपयोगी बातें बताईं।

वैभव ने इस बातचीत को अपने लिए काफी मददगार बताया। Before his record-shattering knock, Vaibhav Sooryavanshi spoke to four people. His father, his childhood coach, his childhood friend and…….

🤔Stay tuned for a special interview coming up at 9:00 AM IST on https://t. co/sfyVercpdu as the batting sensation decodes his epic double century 💯💯#TeamIndia | #RisingStarsAsiaCup वैभव ने 53 गेंदों में 204 रन की पारी खेली। इसमें 28 छक्के और 7 चौके शामिल थे।

एक पारी में इतने छक्के लगाने वाले वह लिस्ट ए क्रिकेट के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने डार्सी शॉर्ट के 23 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ए ने यूएई के 249 रन के स्कोर को 14.

2 ओवर में ही पार कर लिया और सात विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में भी जगह बना ली। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 नहीं 21 साल है,' किस क्रिकेटर ने किया यह चौंकाने वाला दावा, हजम नहीं हुए 28 छक्के

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दुर्भाग्य से नहीं जल सका दीप', मदुरै कलेक्टर ने SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इशांत शर्मा सहित 7 भारतीय खिलाड़ी IPL की अनकैप्ड कैटेगरी में शामिल, क्यों लिया यह फैसला?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL ऑक्शन में 2 भारतीयों ने कराया ऊंचे बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन, लिस्ट में कुल 1220 खिलाड़ियों का नाम शामिल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी। मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम को ट्रैफिक चालान से जोड़ने की तैयारी, सरकार कर रही विचार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु सरकार पर बरसी भाजपा, लगाया सनातन धर्म की अनदेखी कर वोट-बैंक की राजनीति करने का आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल