बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:48 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,125 व्यूज

इशांत शर्मा सहित 7 भारतीय खिलाड़ी IPL की अनकैप्ड कैटेगरी में शामिल, क्यों लिया यह फैसला?

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 11:46 AM IST
इशांत शर्मा सहित 7 भारतीय खिलाड़ी IPL की अनकैप्ड कैटेगरी में शामिल, क्यों लिया यह फैसला?

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की शुरुआती रजिस्ट्रेशन लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार कई बड़े नामों ने नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। इनमें इंग्लैंड के बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं।

भारतीय खिलाड़ियों की सूची में एक दिलचस्प बात सामने आई है। इशांत शर्मा और नितीश राणा समेत सात ऐसे भारतीय क्रिकेटरों ने अनकैप्ड कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन कराया है, जो टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। इन खिलाड़ियों के नाम देखकर फैंस के मन में सवाल उठ सकता है कि आखिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ी अनकैप्ड कैटेगरी में कैसे आ सकते हैं?

आईपीएल के नियमों के मुताबिक कोई भारतीय खिलाड़ी अगर पिछले पांच साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में भी शामिल नहीं है, तो वह ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रजिस्ट्रेशन करा सकता है। IPL 2027 ऑक्शन की अनकैप्ड कैटेगरी में शामिल 7 भारतीय खिलाड़ी इस सूची में सबसे बड़ा नाम अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का है।

उन्होंने भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नवंबर 2021 में खेला था। उनके अलावा नितीश राणा, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया और संदीप वारियर ने भी जुलाई 2021 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। मयंक मारकंडे और मनदीप सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

मयंक ने 2019 और मनदीप ने 2016 में अपना अंतिम मुकाबला खेला था। आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा। शुरुआती रजिस्ट्रेशन लिस्ट में कुल 1220 खिलाड़ियों के नाम हैं, जिनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

हालांकि इन सभी खिलाड़ियों को नीलामी में मौका नहीं मिलेगा। फ्रेंचाइजी की पसंद के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। अब यह देखना होगा कि रजिस्ट्रेशन कराए गए नामों में शॉर्टलिस्ट के दौरान कितने नाम बाहर होने वाले हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 नहीं 21 साल है,' किस क्रिकेटर ने किया यह चौंकाने वाला दावा, हजम नहीं हुए 28 छक्के

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दुर्भाग्य से नहीं जल सका दीप', मदुरै कलेक्टर ने SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL ऑक्शन में 2 भारतीयों ने कराया ऊंचे बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन, लिस्ट में कुल 1220 खिलाड़ियों का नाम शामिल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने 200 रन बनाने से पहले किससे की थी बात? 30 मिनट के फोन कॉल ने बदल दी किस्मत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी। मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम को ट्रैफिक चालान से जोड़ने की तैयारी, सरकार कर रही विचार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु सरकार पर बरसी भाजपा, लगाया सनातन धर्म की अनदेखी कर वोट-बैंक की राजनीति करने का आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल