बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 16 दिसंबर को 'विजय दिवस' पर ढाका लौटने की तैयारी में हैं, जिसके लिए उन्होंने बांग्लादेश सरकार से विमान व्यवस्था करने की मांग की है। बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना। (फाइल फोटो- ) शेख हसीना 16 दिसंबर को ढाका लौटने की तैयारी में।
बांग्लादेश सरकार से वापसी के लिए विमान की मांग की। उनकी वापसी से बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका। दरअसल, यह पहली बार है जब हसीना ने अपनी वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय की है।
इससे बांग्लादेश में राजनीतिक और कानूनी तनाव बढ़ सकता है, जहां उनकी पार्टी पर प्रतिबंध लगा हुआ है। साथ ही, इस महीने की शुरुआत में जब उन्होंने नया पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज मांगे, तब से वहां हिंसा भी बढ़ गई है। अपने खिलाफ हुए हिंसक विद्रोह के बाद दिल्ली भागने के कुछ महीनों बाद उनके दस्तावेज रद कर दिए गए थे।
अब हसीना ने इन दस्तावेजों को फिर से हासिल करने की कोशिश करने के साथ-साथ, बांग्लादेश सरकार से यह भी आग्रह किया है कि वे उनकी वापसी के लिए देश की सरकारी एयरलाइन 'बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस' की व्यवस्था करें। उनके प्रवक्ता सैयद मुजम्मिल अली ने एक बयान में कहा, ' 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना को एक बांग्लादेशी विमान से ही भारत लाया गया था, इसलिए अब वह सरकार से मांग करती हैं कि वह दिल्ली से ढाका तक उनकी हवाई यात्रा की व्यवस्था करे।
' उन्होंने आगे कहा, 'संविधान के खिलाफ जाकर ऐसी परिस्थितियों में उन्हें निर्वासित किया गया था, लिहाजा अब यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह 16 दिसंबर को 'विजय दिवस' के मौके पर उनकी बांग्लादेश वापसी सुनिश्चित करे। ' बांग्लादेश सरकार के एक प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।
हालांकि, बांग्लादेश के एक मंत्री ने रविवार को समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया था कि मौत की सजा का सामना कर रहीं हसीना के स्वदेश लौटने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि हसीना को वापस लाने के लिए विमान भेजने के संबंध में भारत के साथ कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है।
(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ) देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं