बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 14,870 व्यूज

अब इंटरनेशनल मैचों में भी अंपायर चेक करेंगे बैट, ICC लागू कर सकती है IPL वाला नियम

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 11:08 AM IST
अब इंटरनेशनल मैचों में भी अंपायर चेक करेंगे बैट, ICC लागू कर सकती है IPL वाला नियम

क्रिकेट में बल्लेबाजों के पास मौजूद बल्ला कितना बड़ा हो सकता है, इसके लिए पहले से नियम बने हुए हैं। इसके बावजूद मैदान पर हर मैच में बल्ले के आकार की जांच नहीं होती। अब इस व्यवस्था को बदलने की तैयारी है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जिस तरह बल्लेबाजों के बल्ले को खास उपकरण से चेक किया जाता है, वैसा ही तरीका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनाया जा सकता है। आईसीसी की क्रिकेट कमेटी ने इस व्यवस्था को इंटरनेशनल क्रिकेट में लागू करने की सिफारिश की थी। इस कमेटी की अध्यक्षता पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली करते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब अंपायरों को इसकी प्रक्रिया समझाई जाएगी, जिसके बाद मैदान पर इसे लागू किया जा सकेगा। इस नियम के तहत अंपायर एक खास उपकरण की मदद से बल्ले का आकार जांचेंगे।

इसे बैट गेज कहा जाता है। बल्लेबाज का बल्ला इस उपकरण के निर्धारित माप के अंदर से आसानी से निकलना चाहिए। अगर बल्ला तय सीमा से बड़ा हुआ तो खिलाड़ी को उसका इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं मिलेगी।

इसका फायदा यह होगा कि मैच के दौरान भी अंपायर किसी बल्लेबाज के बल्ले की जांच कर सकेंगे। यानी केवल मैच से पहले बल्ले को परखना ही जरूरी नहीं होगा। जरूरत पड़ने पर मैदान पर भी इसे चेक किया जा सकेगा।

क्रिकेट के नियमों में बल्ले की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई की सीमा पहले से तय है। एमसीसी के नियम 5 बल्ले की अधिकतम चौड़ाई 4. 25 इंच हो सकती है।

इसकी गहराई 2. 64 इंच और किनारों की मोटाई 1. 56 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इन मापों का पालन करना हर बल्लेबाज के लिए जरूरी है। बैट गेज से जांच करने पर अंपायर आसानी से पता लगा सकेंगे कि खिलाड़ी नियमों के मुताबिक बल्ला इस्तेमाल कर रहा है या नहीं। IPL में इन खिलाड़ियों के बल्लों पर उठे थे सवाल आईपीएल में बैट गेज से जांच की व्यवस्था लागू होने के बाद कुछ खिलाड़ियों के बल्ले तय माप में फिट नहीं पाए गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील नरेन, रवींद्र जडेजा और रियान पराग को अपने बल्ले बदलने पड़े थे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 नहीं 21 साल है,' किस क्रिकेटर ने किया यह चौंकाने वाला दावा, हजम नहीं हुए 28 छक्के

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दुर्भाग्य से नहीं जल सका दीप', मदुरै कलेक्टर ने SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इशांत शर्मा सहित 7 भारतीय खिलाड़ी IPL की अनकैप्ड कैटेगरी में शामिल, क्यों लिया यह फैसला?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL ऑक्शन में 2 भारतीयों ने कराया ऊंचे बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन, लिस्ट में कुल 1220 खिलाड़ियों का नाम शामिल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने 200 रन बनाने से पहले किससे की थी बात? 30 मिनट के फोन कॉल ने बदल दी किस्मत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी। मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम को ट्रैफिक चालान से जोड़ने की तैयारी, सरकार कर रही विचार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु सरकार पर बरसी भाजपा, लगाया सनातन धर्म की अनदेखी कर वोट-बैंक की राजनीति करने का आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल