बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 16,426 व्यूज

19 छक्के और 36 गेंदों में शतक, प्रियांश आर्य ने बनाया भारतीय टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, टूटे सभी कीर्तिमान

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 11:47 AM IST
19 छक्के और 36 गेंदों में शतक, प्रियांश आर्य ने बनाया भारतीय टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, टूटे सभी कीर्तिमान

भारतीय घरेलू क्रिकेट में प्रियांश आर्य ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा कमाल किया है, जिसकी चर्चा लंबे समय तक होगी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए इस युवा बल्लेबाज ने तमिलनाडु के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और महज 68 गेंदों में 181 रन ठोक दिए।

उनकी पारी में 19 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। प्रियांश की इस पारी ने उन्हें भारतीय टी20 क्रिकेट में एक खास मुकाम पर पहुंचा दिया है। उन्होंने केएल राहुल का सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

राहुल ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 152 रन बनाए थे। अब प्रियांश 181 रन के साथ इस सूची में सबसे आगे पहुंच गए हैं। उनकी पारी की एक और खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया।

36 गेंदों में शतक, 19 छक्कों से मचाया तहलका प्रियांश आर्य ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने तमिलनाडु के गेंदबाजों को खुलकर खेलने का फैसला किया और लगातार बाउंड्री लगाईं। उनकी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 36 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था।

शतक बनाने के बाद भी उनके खेलने का अंदाज नहीं बदला। उन्होंने बड़े शॉट लगाना जारी रखा और अपना स्कोर 181 रन तक पहुंचा दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 19 छक्के और 7 चौके निकले।

वह 68 गेंदों पर 181 रन बनाकर आउट हुए। प्रियांश से पहले भारतीय बल्लेबाज के तौर पर टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था। राहुल ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नाबाद 152 रन बनाए थे।

राहुल ने अपनी पारी में 16 चौके और 9 छक्के लगाए थे। प्रियांश ने अब 181 रन बनाकर उनका रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। इस तरह वह भारतीय बल्लेबाजों में टी20 की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

एक पारी में 19 छक्के लगाकर किसकी बराबरी की? प्रियांश ने अपनी पारी में 19 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की।

इससे पहले आयुष बडोनी भी दिल्ली प्रीमियर लीग में एक पारी के दौरान 19 छक्के लगा चुके हैं। हालांकि, टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का विश्व रिकॉर्ड प्रियांश के नाम नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने अक्टूबर 2026 में नाबाद 188 रन बनाए थे।

प्रियांश इस स्कोर से केवल 7 रन पीछे रह गए। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 नहीं 21 साल है,' किस क्रिकेटर ने किया यह चौंकाने वाला दावा, हजम नहीं हुए 28 छक्के

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दुर्भाग्य से नहीं जल सका दीप', मदुरै कलेक्टर ने SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इशांत शर्मा सहित 7 भारतीय खिलाड़ी IPL की अनकैप्ड कैटेगरी में शामिल, क्यों लिया यह फैसला?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL ऑक्शन में 2 भारतीयों ने कराया ऊंचे बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन, लिस्ट में कुल 1220 खिलाड़ियों का नाम शामिल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने 200 रन बनाने से पहले किससे की थी बात? 30 मिनट के फोन कॉल ने बदल दी किस्मत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी। मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम को ट्रैफिक चालान से जोड़ने की तैयारी, सरकार कर रही विचार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु सरकार पर बरसी भाजपा, लगाया सनातन धर्म की अनदेखी कर वोट-बैंक की राजनीति करने का आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल