मंगलवार, 24 नवंबर 2026 05:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 11,641 व्यूज

वैभव सूर्यवंशी ने 3 ओवर में ठोके 8 छक्के, 16 गेंदों में फिफ्टी से गेंदबाजों की निकाली चीखें

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 04:25 PM IST
वैभव सूर्यवंशी ने 3 ओवर में ठोके 8 छक्के, 16 गेंदों में फिफ्टी से गेंदबाजों की निकाली चीखें

मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ खामोश रहा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आखिरकार यूएई के खिलाफ जमकर बोला। भारतीय टीम के इस युवा बल्लेबाज ने मैदान पर उतरते ही ऐसा तूफान मचाया कि यूएई के गेंदबाजों के पास उनके प्रहारों का कोई जवाब नहीं था।

250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। इसके बाद तो वैभव ने रनों की रफ्तार ऐसी बढ़ाई कि देखते ही देखते भारतीय टीम का स्कोर तीन ओवर में 58 रन पहुंच गया।

वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी इस विस्फोटक पारी में आठ छक्के और एक चौका शामिल रहा। उन्होंने मैदान के चारों ओर बड़े शॉट लगाते हुए यूएई के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया।

History Created 🤯16 ball fifty by Vaibhav Sooryavanshi 🤯 https://t. co/76ndWbJtw6 पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ नहीं चला था बल्ला इससे पहले वैभव सूर्यवंशी नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। ऐसे में यूएई के खिलाफ उनकी इस पारी का इंतजार किया जा रहा था।

युवा बल्लेबाज ने इस मुकाबले में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से आलोचकों को जवाब देने के साथ भारतीय टीम को तेज शुरुआत भी दिलाई। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में प्रेमिका से नोंकझोक हुई तो प्रेमी ने होटल की खिड़की से बाहर फेंका, तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

हवा में बिगड़ी यात्री की तबीयत, चीन से आ रही इंडिगो फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'10000 पुलिसकर्मियों की कोई जरूरत नहीं', तमिलनाडु भाजपा प्रमुख और कई नेता दीपम जलाने से पहले नजरबंद

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा दुनिया का सबसे तेज ODI शतक, 14 छक्कों के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कौन हैं हरप्रीत सिंह भाटिया? पंजाब किंग्स को छोड़ यूएई से खेलते हुए जड़ा भारत के खिलाफ शतक

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शुभमन गिल को ICC ने दिया बड़ा झटका, ठुकराई उनकी अहम मांग, क्या थी भारतीय कप्तान की डिमांड

खेल समाचार • अखिल भारतीय

3 ऐसे खिलाड़ी जिनको IPL नीलामी में कोई नहीं खरीदेगा, इन पर पैसा क्यों नहीं लगाएगी टीमें?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल