टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच मुकाबला काफी हद तक गेंद की स्थिति पर निर्भर करता है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है, जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाती है, उसे चमकाए रखना भी जरूरी हो जाता है। इसी वजह से गेंदबाज गेंद के एक हिस्से को चमकाकर स्विंग हासिल करने की कोशिश करते हैं।
अब गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। भारतीय कप्तान शुभमन गिल चाहते थे कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंद पर लार लगाने की अनुमति फिर से दी जाए। उनका मानना है कि मौजूदा नियमों के कारण गेंदबाजों को पर्याप्त मदद नहीं मिल रही है।
खासकर टेस्ट क्रिकेट में जब गेंद जल्दी नरम हो जाती है और पिच से भी ज्यादा सहायता नहीं मिलती, तब बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल हो जाता है। लेकिन गिल की इस मांग पर आईसीसी ने सहमति नहीं जताई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद गिल ने गेंद की स्थिति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। उन्होंने बताया था कि कूकाबूरा गेंद 25 से 30 ओवर के बाद ही काफी नरम हो गई थी। गिल के मुताबिक जब गेंद जल्दी नरम पड़ जाती है और पिच से भी गेंदबाजों को मदद नहीं मिलती, तो बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है।
ऐसे में गेंदबाजों के पास गेंद को चमकाकर स्विंग हासिल करने का विकल्प भी सीमित हो जाता है। इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने लार के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने की बात कही थी। कोरोना के समय क्यों लगाया गया था प्रतिबंध?
गेंद पर लार लगाने की परंपरा क्रिकेट में काफी पुरानी रही है। गेंदबाज इसका इस्तेमाल गेंद के एक हिस्से को चमकाने के लिए करते थे। इससे गेंद को हवा में स्विंग कराने में मदद मिलती थी।
कोरोना महामारी के दौरान खिलाड़ियों के बीच संक्रमण फैलने का खतरा था। इसे देखते हुए आईसीसी ने जून 2020 में गेंद पर लार लगाने पर रोक लगा दी थी। शुरुआत में यह फैसला अस्थायी था, लेकिन सितंबर 2022 में आईसीसी ने इसे स्थायी नियम बना दिया।
लार पर प्रतिबंध जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों को गेंद पर पसीने का इस्तेमाल करने की अनुमति है। यानी गेंदबाज और फील्डर पसीने की मदद से गेंद को चमका सकते हैं। हालांकि लार और पसीने के इस्तेमाल में अंतर है।
लार के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक है, जबकि पसीने से गेंद चमकाना नियमों के खिलाफ नहीं है। IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट के नियम अलग क्यों हैं? इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल में खिलाड़ियों को लार के इस्तेमाल की छूट मिल चुकी है।
बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 से गेंद पर लार लगाने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद आईपीएल में गेंदबाज इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आईसीसी का प्रतिबंध अभी भी लागू है।
यही वजह है कि किसी खिलाड़ी को आईपीएल में लार लगाने की अनुमति हो सकती है, लेकिन देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलते समय वह ऐसा नहीं कर सकता। आईसीसी मिंट, च्युइंगम की तरह सलाइवा से भी गेंद की स्थिति में बदलाव किया जा सकता है, इस वजह से फ़िलहाल तो इसका इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं