मंगलवार, 24 नवंबर 2026 05:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 13,586 व्यूज

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा दुनिया का सबसे तेज ODI शतक, 14 छक्कों के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 04:48 PM IST
वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा दुनिया का सबसे तेज ODI शतक, 14 छक्कों के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से संघर्ष करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने यूएई के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने मैदान पर उतरते ही छक्कों की बरसात शुरू कर दी और महज 28 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया।

वैभव की इस पारी की सबसे खास बात उनकी बल्लेबाजी की रफ्तार रही। उन्होंने अपने शतक के दौरान 14 छक्के और 4 चौके लगाए। यानी 100 रनों में से 92 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से बटोरे।

उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने यूएई के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। वैभव सूर्यवंशी ने महज 28 गेंदों में शतक पूरा करके इतिहास रच दिया। इतनी कम गेंदों में शतक लगाने का कारनामा क्रिकेट के 50 ओवर वाले प्रारूप में बेहद खास है।

उनकी इस पारी ने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। वनडे के इतिहास में यह फास्टेस्ट शतक है। भारत ने 5 ओवर में छू लिया 100 रन का आंकड़ा वैभव की बल्लेबाजी का असर भारतीय टीम के स्कोर पर भी साफ दिखाई दिया।

भारत ने महज 5 ओवर में 100 रन का आंकड़ा छू लिया। वनडे क्रिकेट में इतनी तेज शुरुआत अपने आप में असाधारण है। वैभव ने पहले ओवर में लगातार तीन छक्के लगाए थे और इसके बाद भी उनका आक्रामक अंदाज जारी रहा।

वनडे में शुरुआती पांच ओवर में 100 का आंकड़ा किसी अन्य टीम ने हासिल नहीं किया था। नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले वैभव ने यूएई के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से जबरदस्त वापसी की। महज 28 गेंदों में शतक और 14 छक्कों की मदद से उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि वह कितनी विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकते हैं, गेंदबाज उनके सामने सिर्फ बेबस नजर आए।

यूएई ने भारत को 250 का लक्ष्य दिया था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में प्रेमिका से नोंकझोक हुई तो प्रेमी ने होटल की खिड़की से बाहर फेंका, तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

हवा में बिगड़ी यात्री की तबीयत, चीन से आ रही इंडिगो फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'10000 पुलिसकर्मियों की कोई जरूरत नहीं', तमिलनाडु भाजपा प्रमुख और कई नेता दीपम जलाने से पहले नजरबंद

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने 3 ओवर में ठोके 8 छक्के, 16 गेंदों में फिफ्टी से गेंदबाजों की निकाली चीखें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कौन हैं हरप्रीत सिंह भाटिया? पंजाब किंग्स को छोड़ यूएई से खेलते हुए जड़ा भारत के खिलाफ शतक

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शुभमन गिल को ICC ने दिया बड़ा झटका, ठुकराई उनकी अहम मांग, क्या थी भारतीय कप्तान की डिमांड

खेल समाचार • अखिल भारतीय

3 ऐसे खिलाड़ी जिनको IPL नीलामी में कोई नहीं खरीदेगा, इन पर पैसा क्यों नहीं लगाएगी टीमें?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल