मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने तमिलनाडु सरकार को तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर 'कार्तिगई दीपम' जलाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने और हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने का निर्देश दिया। मद्रास हाई कोर्ट ने दीपम जलाने के SC आदेश का पालन करने को कहा। (फाइल फोटो) मद्रास हाई कोर्ट ने दीपम जलाने के SC आदेश का पालन करने को कहा कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम में हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने का निर्देश दिया भाजपा अध्यक्ष नागेंद्रन ने मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने मंगलवार को तमिलनाडु सरकार और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर 'कार्तिगई दीपम' उत्सव के दौरान दीपक जलाने की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करें। कोर्ट ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि तिरुपरनकुंद्रम में लागू निषेधाज्ञा के तहत जिन लोगों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है, उन्हें रिहा किया जाए।
दीपम कार्यक्रम से पहले कड़ी सुरक्षा और पाबंदियों के बीच, यह निर्देश जिला कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और मंदिर प्रशासन को दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को पहाड़ी की चोटी पर स्थित 'दीपाथून' (स्तंभ) पर एक बार दीपक जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन इसके क्रियान्वयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद हाई कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा।
राज्य सरकार ने हाई कोर्ट को बताया कि खुफिया जानकारी और पिछले बर्ताव को देखते हुए गड़बड़ी की आशंका के चलते 258 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बीच, तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, जिन्हें तिरुपरनकुंद्रम जाने की कोशिश के दौरान नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया था, उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि वे उन्हें उनके मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल करने से रोक रहे हैं।
उन्होंने कहा, 'कानूनी रूप से वैध निषेधाज्ञा के न होने के बावजूद, पुलिस मुझे मंदिर में प्रार्थना करने के लिए जाने से रोक रही है। गिरफ्तारी के नाम पर हमें अपने घरों से बाहर निकलने से रोकना, किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। ' संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का हवाला देते हुए, नागेंद्रन ने कहा कि नागरिकों को अपनी आस्था पूजा करने और धार्मिक गतिविधियों का स्वतंत्र रूप से पालन करने का अधिकार है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं