हवाई किराए में बेतहाशा वृद्धि के कारण यात्री त्योहारों और पारिवारिक आयोजनों में घर नहीं जा पा रहे हैं। त्योहारों और शादियों में हवाई किराए में बेतहाशा वृद्धि। यात्री सुख-दुख के मौकों पर घर जाने में असमर्थ।
ईरान युद्ध से ईंधन महंगा, हवाई किराए बढ़े। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादी-विवाह या त्योहारों के मौके पर अक्सर हमें ये सुनने में आता है कि हवाई किराए में बेतहाशा वृद्धि हो जाती है।
कभी-कभी रेट डबल हो जाते हैं तो कभी लोगों की पहुंच से बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। हवाई किराया डबल या ट्रिपल होने की वजह लोग पर्व-त्योहार के साथ सुख दुख में भी आने जाने से हिचकते हैं।
अभी हाल की बात करें तो छठ के वक्त दिल्ली से बिहार का किराया जो अमूमन 6000 से 7000 के बीच रहता है वो बढ़कर 15000 से 25000 के बीच पहुंच गया था। हवाई यात्री तमन्ना(बदला हुआ नाम ) अपनी सबसे अच्छी दोस्त की शादी में शामिल नहीं हो पाएगी। उनका कहना है कि किराया इतना ज्यादा होने की वजह से आना जाना मुश्किल हो गया है।
वहीं रिया की दादी जो 97 साल पूरे कर चुकी हैं उनके जन्मदिन पर नहीं जा पाएंगी क्योंकि उनकी भी परेशानी वहीं है किराये में असामान्य वृद्धि। इस वजह से उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए समारोह में हिस्सा लिया। टीओआई काव्या भी घर नहीं जा सकीं उन्होंने अपनी भतीजी के जन्म पर परिवार के जश्न को दूर से ही देखा।
हजारों किलोमीटर दूर घर पर जब वसंत के चाचा का निधन हुआ, तो वह चुपचाप शोक में डूबा रहा। इस साल हवाई जहाजों के किराए में काफी सामान्य वृद्धि देखी गई है। खास कर दीवाली और छठ के वक्त लोगों को ज्यादा परेशानी हुई।
वहीं दिल्ली में काम करने वाली एक और महिला ने कहा कि वो दुर्गा पूजा के वक्त कोलकाता नहीं जा सकी इसकी वजह उन्होंने किराए में अप्रत्याशित वृद्धि बताया। इस साल हवाई किराए में जिस तरह से बढ़ोतरी हुई है उसकी वजह ईरान युद्ध की वजह रही। ईरान युद्ध की वजह से ईंधन की दामों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
ये परेशानी सिर्फ भारत ही नहीं पूरे दुनिया में देखी जा रही है। 17 युवतियां, बड़े कारोबारी और खुद को बचाने की आखिरी कोशिश, एपस्टीन के रूस कनेक्शन का खुलासा देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं