रिजीजू ने कहा कि भारत में किसी के साथ भी उसके धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता और न ही उसे नजरअंदाज किया जाता है। रिजीजू बोले भारत में किसी के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं (फोटो- एक्स) सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने कहा-नाम सिराज है, इसीलिए नहीं मिली टीम में जगह भाजपा ने कहा, कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए क्रिकेट टीम को भी नहीं बख्शा ।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के उस आरोप को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे क्रिकेट टेस्ट मैच के अंतिम एकादश से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बाहर करने के पीछे सांप्रदायिक भेदभाव की बात कही थी।
रिजीजू ने कहा कि भारत में किसी के साथ भी उसके धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता और न ही उसे नजरअंदाज किया जाता है। भाजपा नेता की यह टिप्पणी तब आई, जब सहारनपुर से सांसद और यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को टीम में जगह न मिलने की वजह उसके मुस्लिम होने को बताया।
चयन प्रक्रिया को भेदभाव पूर्ण बताते हुए उन्होंने इसे अन्याय बताया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सुनील गावस्कर ने भी सिराज के साथ भेदभाव किए जाने की बात कही है। अच्छी परफार्मेंस के बावजूद सिराज को टीम में मौका नहीं दिया जा रहा है।
यह इसलिए हो रहा है, क्योंकि उसका नाम सिराज है। उन्होंने आरोप लगाया कि जबसे गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच बने हैं, तभी से ऐसा हो रहा है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी को शर्म आनी चाहिए।
कांग्रेस पार्टी ने वोट बैंक की राजनीति के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा, "जो व्यक्ति भारतीय जर्सी पहनता है, वह भारतीय है। " देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं