शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 05:37 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
राजनीति अखिल भारतीय 19,518 व्यूज

तमिलनाडु में गरमाई राजनीति: 'विजय सरकार' के फैसलों से आहत हो रही हैं हिंदू भावनाएं? दखल का आरोप

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 02:00 AM IST
तमिलनाडु में गरमाई राजनीति: 'विजय सरकार' के फैसलों से आहत हो रही हैं हिंदू भावनाएं? दखल का आरोप

विजय सरकार पर हिंदुओं के धार्मिक अधिकारों में दखल का आरोप (फोटो- ) मामला पुडुकोट्टई जिले के लिंगमलाई में प्रस्तावित ईसाई प्रार्थना सभा से जुड़ा है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लिंगमलाई ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री सी.

जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए उस पर हिंदू धार्मिक प्रथाओं में हस्तक्षेप करने और समुदाय के धार्मिक अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। मामला पुडुकोट्टई जिले के लिंगमलाई में प्रस्तावित ईसाई प्रार्थना सभा से जुड़ा है। नागेंद्रन ने गुरुवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि ऐसी गतिविधियों पर रोक के बावजूद मालमपट्टी के पास लिंगमलाई में 400 साल पुराने शिव मंदिर के निकट ईसाई प्रार्थना सभा आयोजित करने की तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित सभा 24 नवंबर को महा कार्तिगई पर्व के दिन, बिना अनुमति स्थापित किए गए एक क्रास के पास होनी थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लिंगमलाई ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है। वहां प्राचीन शिव मंदिर के अलावा चोल काल के शिलालेख, मूर्तियां और नंदी की प्रतिमा मौजूद हैं।

उन्होंने प्रस्तावित प्रार्थना सभा का विरोध करने वाले हिंदू श्रद्धालु मरिमुथु पर हुए हमले की भी निंदा की। सरकार के रुख पर सवाल उठाते हुए नागेंद्रन ने आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर हिंदू धार्मिक परंपराओं में बाधा डाल रहा है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

फ्री नहीं रही ब्लिंकिट एंबुलेंस सर्विस, अब इन सेवाओं के लिए देनी होगी ₹2500 फीस

राजनीति • अखिल भारतीय

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, एनर्जी स्टोरेज के लिए 14500 करोड़ रुपये की VGF योजना को मिली मंजूरी

राजनीति • अखिल भारतीय

IT प्रमुख सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग अथॉरिटी में कोई बदलाव नहीं, चुनावी सॉफ्टवेयर विवाद पर ECI ने साफ किया रुख

राजनीति • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में इंडी गठबंधन का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक गिरफ्तारी

राजनीति • अखिल भारतीय

देशभर में यूथ कांग्रेस के 200 से ज्यादा नेता सस्पेंड, दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचने पर एक्शन

राजनीति • अखिल भारतीय

'कलकत्ता हाई कोर्ट जाएं', बागी TMC विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका पर SC का सुनवाई से इनकार

राजनीति • अखिल भारतीय

'आज POTUS कल LOTUS', अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल