बुधवार, 04 नवंबर 2026 11:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 6,760 व्यूज

अनंत सिंह की बेटी की शादी की तैयारियां तेज, नीतीश से तेजस्वी तक सबको न्योता, किसकी एंट्री बैन?

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 09:53 PM IST
अनंत सिंह की बेटी की शादी की तैयारियां तेज, नीतीश से तेजस्वी तक सबको न्योता, किसकी एंट्री बैन?

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों में जुटे हैं। 25 नवंबर 2026 को होने वाली इस शादी को लेकर उनके पैतृक गांव लदमा में अभी से रौनक दिखने लगी है। गांव में टेंट और पंडाल लगाने के साथ ही दूसरे इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

अनंत सिंह खुद तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने शादी में बिहार के कई बड़े नेताओं और चर्चित हस्तियों को बुलाने की बात कही है। हालांकि, एक नाम ऐसा भी है जिसे लेकर उन्होंने साफ कर दिया है कि उसे शादी का न्योता नहीं मिलेगा।

यह नाम जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार का है। File Photo नीतीश से तेजस्वी तक को देंगे न्योता एक इंटरव्यू में अनंत सिंह ने बेटी की शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संजय झा, ललन सिंह, प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव समेत सभी को शादी में बुलाएंगे।

उनके मुताबिक, उनका किसी से विरोध नहीं है। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि नीरज कुमार को नहीं बुलाएंगे। चुनाव के दौरान बढ़ी थी दोनों के बीच दूरी अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है।

दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते रहे हैं। हाल ही में पटना स्नातक सीट पर हुए एमएलसी चुनाव के दौरान दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया था। इस चुनाव में जेडीयू ने नीरज कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया था।

वहीं, अनंत सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज के समर्थन में प्रचार किया था। हालांकि, डॉ.

अनुज चुनाव हार गए और नीरज कुमार ने जीत दर्ज की। अब अनंत सिंह के ताजा बयान से साफ हो गया है कि चुनावी खींचतान का असर शादी के न्योते पर भी दिखाई दे रहा है। शादी की तैयारियों और उनके भव्य आयोजन को लेकर अनंत सिंह ने कहा, ''हम सब दिन जो करते हैं, वो बढ़िया ही करते हैं।

यह कोई नई बात नहीं है। '' शादी में अभिनेता सोनू सूद, भोजपुरी गायक पवन सिंह और अनुपमा यादव के आने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रेम से आ रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि शादी में पूरे बिहार को न्योता दिया गया है।

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को होने वाली है। उनके होने वाले दामाद का नाम ऋषिकेश है, जो अमेरिका में रहते हैं। उन्होंने जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है।

शादी को लेकर गांव में तैयारियां तेज हो गई हैं और अनंत सिंह खुद हर व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Mumbai

Sharad Pawar Health: डिस्चार्ज होने के 4 घंटे के बाद शरद पवार दोबारा अस्पताल में भर्ती क्यों? क्या है बीमारी?

स्पेशल • Uttarkashi

Kedartal Avalanche में मरने वाले 6 लोग कौन थे? 4000 मीटर की ऊंचाई पर 7 दिन बर्फ में दबी Lucknow की 2 बहनें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Cyclone Akvan Alert: ‘Arnab’ और ‘Murasu’ के बाद ‘Akvan’ की दस्तक! क्या 11 से 16 NOV के बीच तबाही? खतरा कहां?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sima Sarkar कौन थीं, जिसकी हत्या कर कटा सिर लेकर मंदिर पहुंचा पति? पुलिस ने दबोचा-बताई रूह कंपाने वाली वजह

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मेरी इमेज खराब की जा रही है, पैसे न दें, भाड़ में जाएं सब', फूट-फूटकर रोईं माही विज, शो छोड़ने की धमकी

स्पेशल • Dehradun

Dehradun Accident: कंटेनर खिलौने की तरह बेकाबू होकर कार पर पलटा, 4 लोगों की मौत

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित होंगे बिहार के गांव, गया में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल