शनिवार, 14 नवंबर 2026 10:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार Lucknow 4,689 व्यूज

दूल्हा बनने को तैयार रिंकू सिंह, परिवार ने दिया न्योता CM योगी आदित्यनाथ को न्योता, कब और कहां है शादी?

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 09:33 AM IST
दूल्हा बनने को तैयार रिंकू सिंह, परिवार ने दिया न्योता CM योगी आदित्यनाथ को न्योता, कब और कहां है शादी?

भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रिंकू सिंह जल्द ही जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनकी शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच उनकी शादी से जुड़ी एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है।

रिंकू सिंह के परिवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण दिया है। रिंकू सिंह की शादी का न्योता देने के लिए उनकी मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पहुंचे।

यहां परिवार ने सीएम योगी को शादी का निमंत्रण कार्ड सौंपा और समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली है। ऐसे में परिवार की ओर से खास मेहमानों को निमंत्रण देने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

इस समारोह में क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। कहां और कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया की शादी? भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

दोनों की शादी लखनऊ के रामाडा होटल में होगी। इसके लिए दोनों परिवार तैयारियों में जुटे हैं। शादी के कार्ड भी छप चुके हैं और मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा रहा है।

बता दें कि रिंकू और प्रिया की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंटरम होटल में हुई थी। इस समारोह में क्रिकेट और राजनीतिक जगत की कई चर्चित हस्तियां शामिल हुई थीं। मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर श्री रिंकू सिंह जी की पूज्य माता जी श्रीमती बीना देवी जी, भाई सोनू सिंह जी एवं बहन सुश्री नेहा सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर श्री वसीम मिर्जा जी भी उपस्थित रहे। https://t. co/50bc186BJG कौन हैं रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज राजनीति में सक्रिय हैं और उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उनके पिता तूफानी सरोज भी राजनीति में सक्रिय हैं। क्रिकेट और राजनीति से जुड़े दो परिवारों के इस समारोह पर इसलिए भी सबकी नजरें हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • Indore

टी-20 क्रिकेट में जो शॉट अब खेले जाते हैं, मुश्ताक अली 1936 में लगाते थे

खेल समाचार • Ahmedabad

पीएम की ओर से दीवाली पर आठ हजार रुपये की मदद वाले संदेश हैं फर्जी, गुजरात पुलिस ने सावधान रहने को कहा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरल: प्रेमी का अपहरण कर हत्या कराने के लिए किशोरी ने दोस्तों को दी सुपारी; हमले में बाल-बाल बचा युवक

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तृणमूल पर हमलावर हुए सीएम शुभेंदु, बोले- TMC सरकार में ग्रामीण आवास योजना में हुई गड़बड़ी की CID करेगी जांच

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छठ पूजा पर रामायण रिसर्च काउंसिल शुरू करेगी 'श्रीसीता-सम्मान' अभियान, देशभर की प्रेरणादायी महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

खेल समाचार • Bhopal

मध्य प्रदेश में बड़ा खेला: भोपाल में एसबीआई के लॉकर से सोने के जेवर गायब, नहीं हुई एफआईआर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'बिना औपचारिक जांच के बनते हैं PAN और वोटर कार्ड', नागरिकता के दावे पर गुवाहटी हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल