मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:09 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
बिजनेस अखिल भारतीय 1,916 व्यूज

सैलरीड कर्मचारी सावधान! 30 नवंबर तक नहीं किया ये काम, तो हर महीने कटेगा ज्यादा टैक्स

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 01:05 PM IST
सैलरीड कर्मचारी सावधान! 30 नवंबर तक नहीं किया ये काम, तो हर महीने कटेगा ज्यादा टैक्स

अगर आप सैलरीड कर्मचारी हैं, तो अलर्ट हो जाइए! कंपनियां 28 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच टैक्स प्रूफ सबमिशन विंडो बंद कर रही हैं। ऐसे में एम्प्लॉइज को तुरंत फॉर्म 12BB जमा करके अपने टैक्स-सेविंग प्रूफ देने होंगे और अपना टैक्स रिजीम चुनना होगा। अगर आप डेडलाइन मिस करते हैं, तो मार्च तक आपकी टेक-होम सैलरी कम हो जाएगी और हर महीने ज्यादा TDS कटेगा।

इसलिए सेक्शन 80C इनवेस्टमेंट, 80D प्रीमियम, HRA क्लेम और होम लोन के ब्याज जैसे बड़े टैक्स-सेविंग डॉक्युमेंट्स तुरंत सबमिट करें। ध्यान रखें कि इनकम टैक्स का नया रिजीम बाई-डिफॉल्ट लागू है, जिसमें स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा भी मिलता है। वहीं 80C, 80D और HRA जैसी टैक्स छूट का फायदा आमतौर पर ओल्ड टैक्स रिजीम में ही मिलता है।

HR को रिजीम की जानकारी देने से सैलरी से सही TDS कटता है, लेकिन बिना बिजनेस वाले सैलरीड टैक्सपेयर्स ITR फाइल करते समय भी अपना रिजीम बदल सकते हैं। वहीं बिजनेस या प्रोफेशन से आय वाले टैक्सपेयर्स को तय तारीख तक फॉर्म 10-IEA दाखिल करना अनिवार्य है। Form 12BB की डेडलाइन और न्यू बनाम ओल्ड टैक्स रिजीम का गणितमान लीजिए आपकी सालाना सैलरी 12 लाख रुपये है।

अगर आप कोई डिक्लेरेशन नहीं देते हैं, तो HR बाई-डिफॉल्ट न्यू टैक्स रिजीम मानकर टैक्स काटेगा, जिससे आपका सालाना टैक्स करीब 81,900 रुपये बनेगा। वहीं, अगर आप ओल्ड रिजीम चुनकर टैक्स प्रूफ जमा करते हैं और अपनी टैक्सेबल इनकम घटाकर 6. 5 लाख रुपये कर लेते हैं, तो टैक्स घटकर करीब 44,200 रुपये रह जाएगा।

यह अंतर सीधे तौर पर आपके मंथली TDS और टेक-होम सैलरी पर असर डालेगा। (ये आंकड़े केवल उदाहरण के तौर पर दिए गए हैं। ) टैक्स सेविंग्स के लिए सेक्शन 80C के तहत ELSS, PPF, LIC और होम लोन प्रिंसिपल रीपेमेंट के प्रूफ जमा करें; 80CCD(1B) के तहत NPS में अतिरिक्त ₹50,000 और 80D के तहत हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम के साथ नियमानुसार ₹5,000 तक के प्रिवेंटिव हेल्थ चेक-अप की रसीद दें।

HRA के लिए रेंट रसीदें और रेंट एग्रीमेंट जमा करें। अगर सालाना किराया ₹1 लाख से ज्यादा है, तो मकान मालिक का PAN देना जरूरी है। इसके साथ ही होम लोन का ब्याज सर्टिफिकेट भी सबमिट करें।

टैक्स रिफंड में किसी तरह की अड़चन न आए, इसके लिए AIS/26AS का मिलान करें, बैंक अकाउंट को प्री-वैलिडेट करें और PAN-आधार लिंक होना सुनिश्चित करें। अगर आपकी कंपनी की टैक्स प्रूफ विंडो बंद हो जाती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ITR फाइल करते समय भी सेक्शन 80C, 80D, HRA और ब्याज पर मिलने वाली छूट का सीधे दावा कर सकते हैं और प्रोसेसिंग के बाद अपना टैक्स रिफंड पा सकते हैं।

अपने फॉर्म 16 का मिलान AIS/26AS से जरूर करें और अगर TDS रिपोर्टिंग में कोई सुधार करना हो, तो पेरोल टीम से TRACES करेक्शन फाइल करने को कहें। ध्यान रखें कि अपने प्रूफ केवल कंपनी के आधिकारिक HR या पेरोल पोर्टल पर ही शेयर करें और किसी भी संदिग्ध फ़िशिंग लिंक से बचें।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

USA में भारतीय युवाओं पर बढ़ा कर्ज का बोझ, क्यों मुश्किल हो रहा American Dream?

बिजनेस • अखिल भारतीय

Jio का बड़ा धमाका: ₹399 के प्लान से हटी डेली डेटा लिमिट, अब बिना रोक-टोक चलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट

बिजनेस • अखिल भारतीय

IPO GMP पर SEBI का बड़ा एक्शन: अब ग्रे मार्केट प्रीमियम शेयर करना पड़ेगा महंगा, जानें नया नियम

बिजनेस • अखिल भारतीय

PLI/RPLI सेवाएं 25 नवंबर से बहाल: प्रीमियम और क्लेम के लिए तुरंत चेक करें ये डिटेल्स

बिजनेस • अखिल भारतीय

Trump का बड़ा दांव! Nvidia में Jensen Huang की वापसी, AI Ecosystem में क्यों तेज़ है हलचल?

बिजनेस • अखिल भारतीय

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड: ₹12,612 प्रति ग्राम पर रिडेम्पशन, चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस

बिजनेस • Mumbai

पेट्रोल-डीजल के दाम: 24 नवंबर को क्या है आपके शहर में रेट? चेक करें ताजा अपडेट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल