सोमवार, 23 नवंबर 2026 02:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 8,608 व्यूज

Samsung के चार नए 5G फोन: iPhone के Dynamic Island जैसा फीचर, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 01:30 PM IST
Samsung के चार नए 5G फोन: iPhone के Dynamic Island जैसा फीचर, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

सैमसंग अपनी अगली Galaxy S27 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें चार नए मॉडल और iPhone के Dynamic Island जैसा फीचर मिल सकता है। यह सीरीज दमदार प्रोसेसर, 200MP कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे कई बड़े बदलावों के साथ 2027 में पेश हो सकती है। Samsung के चार नए 5G फोन: iPhone के Dynamic Island जैसा फीचर, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

सैमसंग जल्द ही अपनी नेक्स्ट GEN फ्लैगशिप Galaxy S27 सीरीज लॉन्च करने की तैयरी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार स्मार्टफोन के डिजाइन से लेकर फीचर्स में भी कई बड़े बदलाव कर सकती है। इस बार सीरीज में चार नए मॉडल Galaxy S27, S27 Plus, S27 Pro और S27 Ultra लॉन्च होने की उम्मीद है।

इतना ही नहीं नई सीरीज में iPhone के Dynamic Island जैसा फीचर भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में वायरलेस चार्जिंग के लिए बिल्ट-इन मैग्नेट मिल सकता है। चलिए जानते हैं कि सीरीज में और क्या क्या खास होने वाला है हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung अपने Live नोटिफिकेशन्स फीचर को नए डिजाइन में पेश कर सकता है।

इसे कंपनी Moment Effects नाम दे सकती है। ये फीचर One UI 9. 5 के शुरुआती सॉफ्टवेयर में देखा गया है।

इस फीचर के तहत नोटिफिकेशन स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में सेल्फी कैमरे के आसपास शो हो सकते हैं। यूजर्स अलग-अलग एक्टिविटी के बीच स्वाइप भी कर पाएंगे। इतना ही नहीं इसमें नेविगेशन, वॉयस रिकॉर्डिंग और स्पोर्ट्स स्कोर जैसी लाइव डिटेल्स भी मिल सकती हैं।

साथ ही इस बार नया Pro मॉडल Plus और Ultra के बीच आ सकता है जिसमें 6. 5 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल में 6.

3 इंच, Plus में 6. 7 इंच और Ultra में 6. 9 इंच की स्क्रीन मिल सकती है।

परफॉर्मेंस के मामले में भी ये नई सीरीज काफी दमदार होगी, जहां Galaxy S27 और S27 Plus में Exynos 2700, जबकि Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Ultra मॉडल में तो Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिल सकता है। सभी प्रोसेसर 2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड हो सकते हैं।

कैमरा की बात करें तो Galaxy S27 Pro और Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। जबकि सीरीज के Ultra मॉडल में 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो S27 Ultra में 5,500mAh और Pro में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

जबकि Ultra मॉडल में 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। रिपोर्ट्स Galaxy S27 की शुरुआती कीमत करीब 82 हजार रुपये और S27 Plus की कीमत 1. 09 लाख रुपये, Pro मॉडल की कीमत 1.

13 लाख से 1. 32 लाख रुपये के बीच हो सकता है। नई सीरीज जनवरी या फरवरी 2027 में लॉन्च हो सकती है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Flipkart ब्लैक फ्राइडे सेल में 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TV पर डिस्काउंट, लिस्ट में Sony-Samsung के मॉडल भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6500mAh बैटरी वाला Vivo का सस्ता 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Samsung के 50MP कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाला Motorola का नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: एक सेल्फी से बनेगा लाइफ सर्टिफिकेट, जानिए नियम

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OnePlus के 8000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: एक सेल्फी से बनेगा लाइफ सर्टिफिकेट, यहां जानें पूरा नियम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल