शनिवार, 28 नवंबर 2026 07:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
साइबर दुनिया अखिल भारतीय 7,552 व्यूज

वाट्सएप में मिलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, हैक हो सकती हैं प्राइवेट चैट; तुरंत अपडेट करें एप

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 05:30 AM IST
वाट्सएप में मिलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, हैक हो सकती हैं प्राइवेट चैट; तुरंत अपडेट करें एप

भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने वाट्सएप के पुराने वर्जन में कई गंभीर सुरक्षा खामियों को लेकर वाट्सएप यूजर्स के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। वाट्सएप में मिलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, हैक हो सकती हैं प्राइवेट चैट सीईआरटी-इन ने वाट्सएप यूजर्स को किया अलर्ट हैक हो सकती हैं प्राइवेट चैट, तुरंत अपडेट करें एप नई दिल्ली।

अगर आप वाट्सएप इस्तेमाल करते हैं और और लंबे समय से इसे अपडेट नहीं किया है, तो सावधान हो जाएं। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने वाट्सएप के पुराने वर्जन में कई गंभीर सुरक्षा खामियों को लेकर वाट्सएप यूजर्स के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।

सीईआरटी-इन ने आगाह किया है कि वाट्सएप के पुराने वर्जन में कई खामियों की वजह से यूजर्स साइबर हमलों की चपेट में आ सकते हैं और उनकी संवेदनशील जानकारी खतरे में पड़ सकती है। सीईआरटी-इन ने यह अलर्ट वाट्सएप और वाट्सएप बिजनेस के पुराने वर्जन इस्तेमाल करने वाले एंड्रायड, आईओएस और डेस्कटाप यूजर्स जारी किए हैं।

सभी यूजर्स को अपने डिवाइस उपलब्ध नया सिक्योरिटी अपडेट इंस्टाल करने की सलाह दी गई है। सीईआरटी-इन , इन खामियों का फायदा उठाकर दूर बैठे साइबर अपराधी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा दे सकते हैं और अपराधी खास तरह की मीडिया फाइल या लिंक भेजकर यूजर्स के उपयोगकर्ताओं के संवेदनशील डाटा तक पहुंच बना सकते हैं।

साइबर हमले से एप क्रैश हो सकते हैं, निजी चैट और फाइलें हैक हो सकती हैं। सीईआरटी-इन ने यूजर्स से कहा है कि वे केवल स्वचालित अपडेट पर निर्भर रहने के बजाय मेटा की ओर से जारी नवीनतम सुरक्षा पैच तुरंत इंस्टाल करें। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

भारत में हर हफ्ते हो रहे 3619 साइबर हमले, सरकारी और बैंकिंग सेक्टर पर सबसे ज्यादा खतरा

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

'साइबर हमला-प्रोपगेंडा-आर्थिक दबाव बना हाइब्रिड युद्ध का नया हथियार', दीक्षांत समारोह में बोले राजनाथ सिंह

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

पीएम मोदी से मिले टेक दिग्गज निकेश अरोड़ा, बोले- पीएम की तकनीक की समझ से प्रभावित हूं

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

समुद्र की गहराई से साइबर स्पेस तक: हिंद महासागर में केबल बिछाएगा भारत, क्वाड में चीन को सीधा संदेश

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

साइबर सुरक्षा के लिए 13 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत, डीपीडीपी कानून अगले से होगा लागू

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

ग्रामीण बैंकों से डिजिटल पेमेंट तक पर साइबर खतरा, सरकार का प्लान तैयार; 24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

बैंक डेटा लीक के बाद नया संकट, हैकर्स के निशाने पर PHP सर्वर; आईटी मंत्रालय सतर्क

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल