गुरुवार, 26 नवंबर 2026 11:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
साइबर दुनिया अखिल भारतीय 18,251 व्यूज

'साइबर हमला-प्रोपगेंडा-आर्थिक दबाव बना हाइब्रिड युद्ध का नया हथियार', दीक्षांत समारोह में बोले राजनाथ सिंह

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 10:24 PM IST
'साइबर हमला-प्रोपगेंडा-आर्थिक दबाव बना हाइब्रिड युद्ध का नया हथियार', दीक्षांत समारोह में बोले राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि साइबर हमले, प्रोपगेंडा और आर्थिक दबाव जैसे 'हाइब्रिड युद्ध' आज बड़ी चुनौती हैं, जो आंतरिक व बाहरी सुरक्षा की सीमाओं को धुंधला कर रहे हैं। साइबर हमला-प्रोपगेंडा-आर्थिक दबाव बना हाइब्रिड युद्ध का नया हथियार। (X- @rajnathsingh) साइबर हमले, प्रोपगेंडा, आर्थिक दबाव हाइब्रिड युद्ध के नए हथियार।

आंतरिक-बाहरी सुरक्षा की सीमाएं धुंधली, भविष्य के खतरे भांपना जरूरी। एनडीसी को राष्ट्रीय सुरक्षा नीति निर्माण में योगदान देना चाहिए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पारंपरिक सैन्य खतरों के साथ-साथ अब साइबर हमले, प्रोपगेंडा, आर्थिक दबाव, आपूर्ति श्रृंखला में बाधाओं से लेकर अन्य तरह के 'हाइब्रिड युद्ध' आज बड़ी चुनौती बनाए गए हैं।

इनकी वजह से आंतरिक और बाहरी सुरक्षा तथा शांति और संघर्ष के बीच की सीमाएं हुई धुंधली हो गई है। रक्षामंत्री ने बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य और युद्ध के विकसित होते स्वरूप से उत्पन्न तात्कालिक खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला के लिए उभरते जोखिमों का पूर्वानुमान लगाने तथा संभावित परिस्थितियों का व्यापक आकलन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में केवल मौजूदा चुनौतियों से निपटना पर्याप्त नहीं है बल्कि भविष्य के खतरों को भांपकर दूरदर्शी रणनीति विकसित करना और राष्ट्रीय सुरक्षा संस्थानों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना भी अनिवार्य है। रक्षामंत्री ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की भौगोलिक स्थिति, लंबी जमीनी सीमाएं, समुद्री हित और बढ़ती अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियां उसे एक जटिल रणनीतिक माहौल में रखती हैं।

जिसके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। रणनीतिक शिक्षा को राष्ट्रीय सुरक्षा नीति-निर्माण से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि एनडीसी रक्षा बलों, सिविल सेवाओं और मित्र देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के सामूहिक पेशेवर अनुभव और बौद्धिक क्षमताओं का लाभ उठाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है।

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति-निर्माण में सीधे योगदान देने के लिए इस 'बौद्धिक पूंजी' का अधिक उपयोग करने का सुझाव देते हुए कहा कि एनडीसी को रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर एक ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिससे हर कोर्स के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण समकालीन चुनौतियों की पहचान की जा सके।

इनमें भारत के रणनीतिक पड़ोस, सीमा प्रबंधन, समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकें, आर्थिक सुरक्षा, अहम बुनियादी ढांचे की सुरक्षा, और उभरते आंतरिक व बाहरी खतरों से जुड़े मुद्दे शामिल हो सकते हैं। राजनाथ ने एनडीसी से एक ऐसी व्यवस्था विकसित करने का आग्रह किया जिसके माध्यम से सेवारत वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, सिविल सेवकों और अन्य संबंधित अधिकारियों को आमंत्रित किया जा सके।

वे देश के सामने मौजूद विशिष्ट समकालीन चुनौतियों को औपचारिक रूप से प्रस्तुत कर सकें ताकि कोर्स में शामिल प्रतिभागी उनका विश्लेषण कर सकें। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

पीएम मोदी से मिले टेक दिग्गज निकेश अरोड़ा, बोले- पीएम की तकनीक की समझ से प्रभावित हूं

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

समुद्र की गहराई से साइबर स्पेस तक: हिंद महासागर में केबल बिछाएगा भारत, क्वाड में चीन को सीधा संदेश

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

साइबर सुरक्षा के लिए 13 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत, डीपीडीपी कानून अगले से होगा लागू

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

ग्रामीण बैंकों से डिजिटल पेमेंट तक पर साइबर खतरा, सरकार का प्लान तैयार; 24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

बैंक डेटा लीक के बाद नया संकट, हैकर्स के निशाने पर PHP सर्वर; आईटी मंत्रालय सतर्क

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

पीएम-सीएम के डीपफेक वीडियो से साइबर अपराधी कर रहे ठगी, I4C ने जारी किया अलर्ट

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

'बदला देश की आंतरिक सुरक्षा का ढांचा', केंद्रीय गृह सचिव ने नए खतरों को लेकर किया आगाह

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल