सोमवार, 23 नवंबर 2026 01:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 2,384 व्यूज

Sonu Nigam ने गाया था सिनेमा का 'वेडिंग एंथम', 19 साल पुराने वैवाहिक गीत के बिना अधूरा रहता है शादी का जश्न

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 12:43 PM IST
Sonu Nigam ने गाया था सिनेमा का 'वेडिंग एंथम', 19 साल पुराने वैवाहिक गीत के बिना अधूरा रहता है शादी का जश्न

गायक सोनू निगम ने 19 साल पहले सिनेमा का ऐसा वेडिंग सॉन्ग गाया था, जो आज भी शादियों में धूम मचा रहा है। सोनू निगम का वेडिंग सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक के तौर पर सोनू निगम (Sonu Nigam) को जाना जाता है।

अपना शानदार सिंगिंग करियर के दौरान सोनू ने हर किस्म के गीतों को अपनी आवाज दी है। शादी के गानों में भी उन्होंने अपनी मधुर आवाज की मिठास को घोला है। इस आधार पर आज हम आपको सोनू निगम द्वारा गाया गया सिनेमा के ऐसे वेडिंग एंथम सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 19 सालों से शादियों में जमकर धूम मचा रहा है।

इस गाने के बिना शादियों का जश्न अधूरा भी माना जाता है। जिस गाने के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा वेडिंग सॉन्ग माना जाता है। ये गाना साल 2007 में आई सुपरस्टार सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की मल्टी स्टारर फिल्म सलाम ए इश्क से नाता रखता है।

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात तेनु लेके। (Tainu Leke) गाने के बारे में की जा रही है, जिसे सोनू निगम ने गाया था। इस गीत में गायिका महालक्ष्मी अय्यर ने भी उनका साथ दिया था।

सलमान और प्रियका चोपड़ा का तेनु लेके। गाना सिनेमा का वेडिंग एंथम माना जाता है। पिछले 19 सालों से सोनू निगम की मधुर आवाज में ये वैवाहिक गीत शादियों में खूब धूम मचा रहा है।

शायद ही कोई ऐसी इंडियन वेडिंग होगी, जिनमें ये वाला गाना न बजता हो। बात की जाए सलाम ए इश्क के तेनु लेके। सॉन्ग की मेकिंग की तरफ तो सोनू निगम की गायिकी के अलावा इस गाने को सुपरहिट बनाने में संगीतकार शंकर-एहसान और लॉय की तिगड़ी का भी अहम योगदान रहा है।

इसके अलावा मशहूर गीतकार समीर द्वारा इसके खूबसूरत लिरिक्स को लिखा गया है। बाकी का काम सलमान खान के शानदार डांस ने किया है। बेशक फिल्म सलाम ए इश्क फ्लॉप रही थी, लेकिन सलमान खान के तेनु लेके।

गाने की वजह से इसे आज भी याद किया जाता है। जिस तरह से सोनू निगम ने इस वेडिंग सॉन्ग गाया है, उसकी जमकर तारीफ की जाती है। इस वजह से आज भी ये गीत सिनेमा के इतिहास के अमर हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

लता मंगेशकर का 73 साल पुराना गाना, 5 साल की सरोज खान ने रोते-रोते किया था डांस; छोटी सी बात से दुखी था मन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'धुरंधर से भी बड़ी हिट। ', राकेश बेदी को याद आई 45 साल पुरानी फिल्म, मिली थी जान से मारने की धमकी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

6 साल बाद पति से तलाक लेंगी Sapna Choudhary, हरियाणवी डांसर ने बताई शादी टूटने की असली वजह?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है पाकिस्तानी सिंगर, Shah Rukh Khan का 'मितवा' गाकर हुआ था फेमस

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के संगीत के लिए रहमान ने किया 3 साल का तप, 12 फिल्मों को किया मना; बोले- मुझे गर्व है।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Rashmika Mandanna की फिल्म Mysaa की रिलीज डेट पोस्टपोन, थिएटर्स में कब दस्तक देगी एक्शन ड्रामा?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के कुंभकर्ण ने IMDb पर मारी बाजी, यश को पछाड़कर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहे 'प्रहलाद चाचा'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल