सोमवार, 23 नवंबर 2026 10:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 4,835 व्यूज

Ramayana के संगीत के लिए रहमान ने किया 3 साल का तप, 12 फिल्मों को किया मना; बोले- मुझे गर्व है।

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 08:59 AM IST
Ramayana के संगीत के लिए रहमान ने किया 3 साल का तप, 12 फिल्मों को किया मना; बोले- मुझे गर्व है।

ए. आर. रहमान ने खुलासा किया कि उन्होंने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के संगीत पर तीन साल काम किया।

रहमान ने 'रामायण' संगीत पर तीन साल का समय दिया फिल्म के लिए 10-12 अन्य प्रोजेक्ट्स को ठुकराया 'रावण तांडव' सहित कई धुनों के कई वर्जन बनाए एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर हर जगह रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा है।

इसका संगीत एआर रगमान (AR Ra) और मशहूर जर्मन संगीतकार हंस जिमर ने मिलकर दिया है। हालांकि जब ये मूवी रिलीज हुई थी तब इसके संगीत को लेकर लोगों ने इसकी बहुत आलोचना की थी। अब फाइनली ए.

आर. रहमान ने इस पर चुप्पी तोड़ी और अपनी बात रखी। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.

आर. रहमान ने बताया कि उन्होंने नितेश तिवारी की 'रामायण' का संगीत तैयार करने में लगभग तीन साल का समय दिया। इस दौरान उन्होंने ये भी खुलासा किया कि इस बीच उन्होंने 10 से 12 फिल्मों के प्रोजेक्ट्स को भी ठुकरा दिया, ताकि वे पूरी तरह से इस पौराणिक महाकाव्य की दुनिया में डूब सकें।

'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' (IFFI) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, उन्होंने इस लंबी रचनात्मक प्रक्रिया के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि संगीत की कुछ धुनों को अंतिम रूप देने से पहले, टीम ने उनके एक दर्जन से भी ज्यादा वर्जन तैयार किए थे। रहमान ने कहा,'हम तीन साल से ‘रामायण’ के लिए संगीत पर काम कर रहे हैं।

इसके थीम और बाकी सब चीजों पर बहुत काम किया गया है और इनमें से कुछ के तो 12-13 वर्जन तक हैं। ‘रावण तांडव’ के भी असल में 12-13 वर्जन थे और फिर आखिरकार हमें एक ऐसा वर्जन मिल गया जो सबको पसंद आया। ' उन्होंने उन प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बात की जिन्हें रहमान को इस फिल्म पर काम करने के दौरान छोड़ना पड़ा।

रहमान ने आगे कहा,'यह सफर बहुत खूबसूरत था। 'रामायण' की वजह से, मैंने लगभग 10-12 फिल्में छोड़ दीं, ताकि मैं पूरी तरह से इस किरदार में ढल सकूं। मैंने कई बड़े और अहम फिल्म निर्माताओं के साथ काम करने के मौके छोड़े।

और मुझे इस बात पर गर्व है। ' 'रामायण' के संगीत ने काफी चर्चा बटोरी है। 'रावण तांडव' और 'मंगल रंग' जैसे ट्रैक्स को जहां एक ओर तारीफ मिली है,वहीं दूसरी ओर आलोचना भी झेलनी पड़ी है।

अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद प्रोजेक्ट्स चुनने के तरीके पर बात करते हुए, रहमान ने कहा कि वह केवल वही काम हाथ में लेते हैं जो उन्हें रचनात्मक रूप से जोड़ता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Rashmika Mandanna की फिल्म Mysaa की रिलीज डेट पोस्टपोन, थिएटर्स में कब दस्तक देगी एक्शन ड्रामा?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के कुंभकर्ण ने IMDb पर मारी बाजी, यश को पछाड़कर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहे 'प्रहलाद चाचा'

मनोरंजन • Ahmedabad

स्टेज पर फीमेल फैन ने Diljit Dosanjh को किया Kiss, सिंगर बोले- मेरी इंग्लिश हैंडसम नहीं लेकिन मैं।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

नहीं आएगा Salman Khan की पुरानी ब्लॉकबस्टर मूवी का रीमेक, 11 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर आई थी सुनामी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

37 साल पहले Kishore Kumar ने गाया था सदी का सबसे भावुक 'विदाई गीत', आज भी बहनों की शादी में आंखें करता है नम

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'युवाओं का एंथम' था आशा भोसले का यह बैन गाना, पहले लता और उषा को हुआ था ऑफर; देव आनंद ने ऐसे बदली कहानी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

44 साल पुराना बंगाली गाना बना GTA 6 का 'एंथम', वीडियो गेम में धमाल मचा रहा है डिस्को सॉन्ग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल