एक्शन-एडवेंचर वीडियो गेम जीटीए-6 (GTA 6) में फिलहाल एक 44 साल पुराना बंगाली सॉन्ग जमकर धूम मचा रहा है। जीटीए-6 में छाया पुराना गीत (फोटो क्रेडिट- फेसबुक) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 13 साल के लंबे इंतजार के बाद जीटीए-6 (GTA 6) को रिलीज कर दिया गया है।
इस वीडियो गेम को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। जीटीए-6 की चर्चा एक कारण 44 साल पुराना एक बंगाली सॉन्ग है, जो इस गेम के एंथम के तौर पर सबका का ध्यान खींच रहा है। जीटीए-6 में नजर आने वाला वह गीत कौन सा है और इसे किस गायक ने गाया था।
आइए इस मामले को विस्तारपूर्वक इस लेख में जानते हैं। पुराने गानों के रीमेक किया जाना का ट्रेंड फिल्मों के अलावा अब वीडियो गेम में भी नजर आ रहा है। इसी तरह रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) द्वारा तैयार किए गए ओपन-वर्ल्ड एक्शन-एडवेंचर वीडियो गेम के छठे संस्करण में इस वक्त चार दशक पहले रिलीज हुए बंगाली गाने ने अपना कमाल दिखाया है।
दरअसल जीटीए- 6 में फिलहाल जो गाना नजर आया है, उसके बोल हैं- आज शोनिबार। (Aaj Shonibar)। इस गीत को साल 1982 में बंगाली सिनेमा की लोकप्रिय गायिका रूपा बिस्वास द्वारा गाया गया था।
ये एक बंगाली डिस्को ट्रैक है, जो फिलहाल ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI (GTA 6) के वर्ल्डवाइड FM में शामिल हुआ है, जिससे इसे एक बिल्कुल नया और अनपेक्षित श्रोता वर्ग मिला है और इसका सफर अपने आप में एक दिलचस्प कहानी है। खास बात ये है कि उस वक्त रूपा का ये गाना सफल नहीं हुआ था।
लेकिन अब जीटीए-6 के जरिए इसे एक नई पहचान मिली है और सोशल मीडिया पर फिलहाल ये खूब वायरल हो रहा है। इस तरह से एक 44 साल पुराने गीत ने किस कदर लोगों को दीवाना बना रखा है, उसका अंदाजा आप जीटीए-6 के नए एंथम सॉन्ग आज शोनिबार। को सुनकर आसानी से लगा सकते हैं।
जीटीए-6 में अपने गाने आज शोनिबार। के इस्तेमाल के बाद रूपा बिश्वास को लेकर सुर्खियां तेज हो गई हैं। आपको बता दें कि रूपा मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वालीं हैं और इनका जन्म 1955 में हुआ।
बंगाली शास्त्रीय संगीत में महारथ हासिल करने वालीं रूपा को सबसे अधिक लोकप्रिया डिस्को जैज म्यूजिक एल्बम के जरिए मिली थी, जिसे 80 के दशक में रिलीज किया गया था। खास बात ये थी कि उन्होंने इसके लिए शास्त्रीय संगीत और वेस्टर्न म्यूजिक कल्चर का एक ऐसा तालमेल पेश किया, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं