रविवार, 22 नवंबर 2026 01:11 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 11,410 व्यूज

'युवाओं का एंथम' था आशा भोसले का यह बैन गाना, पहले लता और उषा को हुआ था ऑफर; देव आनंद ने ऐसे बदली कहानी

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 12:19 PM IST
'युवाओं का एंथम' था आशा भोसले का यह बैन गाना, पहले लता और उषा को हुआ था ऑफर; देव आनंद ने ऐसे बदली कहानी

फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का मशहूर गाना 'दम मारो दम' पहले लता मंगेशकर और उषा उत्थुप को ऑफर हुआ था, लेकिन बाद में उनसे ये गाना छीन लिया गया। लता मंगेशकर और उषा उत्थुप को ऑफर हुआ था गाना देव आनंद के सुझाव पर आशा भोसले को मिला गाना एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आज से 55 साल पहले 'हरे रामा हरे कृष्णा' नाम की एक फिल्म आई थी जिसका मशहूर गाना 'दम मारो दम मिट जाए गम' आज भी बहुत ही पॉपुलर है।

इसके जैसा कोई गाना इतने सालों में रिक्रिएट नहीं हो पाया। यह गाना एक ऐसे किरदार पर फिल्माया गया था जो चिलम पीता है और इस किरदार को जीनत अमान ने निभाया था। इसे बढ़ते 'हिप्पी कल्चर' की पृष्ठभूमि में शूट किया गया था, क्योंकि यह दिखाना था कि ड्रग्स के बढ़ते इस्तेमाल से पूरी एक पीढ़ी बर्बाद हो रही है।

लेकिन क्या आपको पता है कि असल में गाने में जब आप आशा जी को गाते हुए सुनते हैं वो दरअसल एक डूएट सॉन्ग था? इस गाने को असल में लता मंगेशकर और उषा उत्थुप गाने वाले थे। लता जी को मुमताज की लाइन गानी थी और उषा उत्थुप को जीनत अमान वाला पार्ट गाना था।

लेकिन रिहर्सल होने के बाद उषा जी को दोबारा बुलाया ही नहीं गया। उषा उत्थुप ने खुद ये बात कपिल शर्मा के शो पर स्वीकार की थी। उन्होंने आर डी बर्मन से बाद में फोन करके पूछा भी तो उन्होंने कहा कि उषा मुझे ये गाना देना पड़ा।

संगीतकार राहुल देव बर्मन की मूल योजना इस गाने को नशीले पदार्थों के विषय पर, नशे की हालत और सामान्य अवस्था के बीच के अंतर को दर्शाने वाले एक 'एंथम'के रूप में बनाने की थी। लेकिन फिर फिल्म के निर्माता-निर्देशक और मुख्य अभिनेता देव आनंद जिनकी संगीत की अच्छी समझ थी ने 'दम मारो दम' गाने के लिए आशा भोंसले को लेने का सुझाव दिया।

बाद में आशा भोसले ने इस गाने को गाया और इसके लेकर काफी विवाद भी हुआ। भले ही ये गाना युवाओं के बीच एंथम बन गया हो लेकिन इसे जिस तरह नशीले पदार्थों के संदर्भ में फिल्माया गया उससे ये लगा कि ये उन चीजों को ग्लैमराइज कर रहा है। बाद में इस गाने को बैन कर दिया गया था।

इसे बैन करने की वजह नशीली चीजों और हिप्पी लाइफस्टाइल को प्रमोट करना बताया जाता है। साथ ही गाने में कुछ सीन्स ऐसे भी माने गए, जो थोड़े आपत्तिजनक थे। हालांकि समय रहते लोगों की समझ में सुधार आया और बाद में ये खासकर युवाओं के बीच खूब पसंद किया गया और पार्टीज की शान बन गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

44 साल पुराना बंगाली गाना बना GTA 6 का 'एंथम', वीडियो गेम में धमाल मचा रहा है डिस्को सॉन्ग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मॉन्स्टर थ्रिलर 'कालिया' में नजर आएंगे Kartik Aaryan, बर्थडे पर एक्टर ने फैंस को दिया खास सरप्राइज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'युवाओं का एंथम' था आशा भोसले का यह बैन गाना,पहले लता और उषा को हुआ था ऑफर; देव आनंद ने ऐसे बदली कहानी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एजेंट बनकर खुफिया मिशन को अंजाम देंगे Ajay Devgn, 'दृश्यम 3' के बाद हाथ लगी बड़े बजट की स्पाई-थ्रिलर?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

35 साल पुराना राजस्थान की मिट्टी से निकला गीत, लता मंगेशकर ने दी आवाज; श्रीदेवी की वजह से हुआ अमर

मनोरंजन • Mumbai

फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर लौटे Tiger Shroff, ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में किया परफॉर्म

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'सारे पैसे तो स्टार्स ले जाते हैं। ', बड़े सितारों की फीस पर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने कसा तंज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल