रविवार, 22 नवंबर 2026 12:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 7,909 व्यूज

एजेंट बनकर खुफिया मिशन को अंजाम देंगे Ajay Devgn, 'दृश्यम 3' के बाद हाथ लगी बड़े बजट की स्पाई-थ्रिलर?

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 11:54 AM IST
एजेंट बनकर खुफिया मिशन को अंजाम देंगे Ajay Devgn, 'दृश्यम 3' के बाद हाथ लगी बड़े बजट की स्पाई-थ्रिलर?

सुपरस्टार अजय देवगन का नाम एक बड़े बजट की स्पाई थ्रिलर फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। अजय देवगन की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI) स्पाई थ्रिलर को लेकर चर्चा में अजय देवगन एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर के तौर पर अजय देवगन (Ajay Devgn) को जाना जाता है।

दृश्यम 3 की अपार सफलता के बाद अजय का नाम कई तरह से अपकमिंग मूवीज को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अब खबर आ रही है कि आने वाले समय में अभिनेता एक स्पाई थ्रिलर के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। इस बड़े बजट की फिल्म के लिए अजय देवगन ने हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता संग दोबारा हाथ मिलाया है।

आइए एक्टर की इस आने वाली फिल्म के बारे में विस्तार से जानते हैं रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी धुरंधर के बाद से बॉलीवुड में जासूसी फिल्मों की एक नई शुरुआत हुई है और अब इस मामले में अभिनेता अजय देवगन का नाम भी शामिल होता दिख रहा है। दरअसल बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में अजय बड़े पर्दे पर स्पाई एजेंट बनकर खुफिया मिशन को अंजाम देते हुए नजर आएंगे।

उनकी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का निर्माण कोई और नहीं बल्कि मशहूर फिल्ममेकर भूषण कुमार कर रहे हैं। टी-सीरीज के मालिक के ये फिल्म एक मोटे बजट के साथ बनाई जाएगी, जिसके लिए अजय से बात हो गई है और उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी है। हालांकि, फिल्म का स्टोरी प्लॉट क्या होगा, इसके मामले में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इतना ही नहीं अजय देवगन और भूषण कुमार की अगली मूवी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का भी सबको इंतजार है। इससे पहले अजय देवगन निर्माता भूषण कुमार के बैनर तले बनने वाली सफल फिल्में तान्हाजी, दृश्यम 2, रेड 2, दे दे प्यार दे 2 और धमाल 4 में नजर आ चुके हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि इन दोनों की साथ में अगली फिल्म का नाम क्या होगा और इसकी घोषणा कब की जाएगी।

दृश्यम 3 की अपार सफलता के बाद अभिनेता अजय देवगन अगले साल की शुरुआत में निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल की पांचवी किस्त (Golmaal 5) के जरिए सिनेमाघरों में वापसी करते दिखेंगे। बता दें कि अजय की गोलमाल 5 को 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

35 साल पुराना राजस्थान की मिट्टी से निकला गीत, लता मंगेशकर ने दी आवाज; श्रीदेवी की वजह से हुआ अमर

मनोरंजन • Mumbai

फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर लौटे Tiger Shroff, ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में किया परफॉर्म

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'सारे पैसे तो स्टार्स ले जाते हैं। ', बड़े सितारों की फीस पर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने कसा तंज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kartik Aaryan Birthday: इच्छाधारी नाग से लेकर 'कैप्टन इंडिया' तक इन 4 दमदार फिल्मों से धमाल मचाएंगे एक्टर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

फूट-फूटकर रोईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Veena Malik, लाइव टीवी पर उतारा पूरा मेकअप; वायरल वीडियो ने किया सबको हैरान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जब Prem Nath को अमेरिकन स्पाई समझकर चीन में किया गया था अरेस्ट, कैसे रिहा हुए थे बॉलीवुड के विलेन?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

उड़ते प्लेन में Sonu Nigam ने गाए अपने कल्ट गाने, झूम उठे पैसेंजर्स के साथ हवा में सिंगर ने छेड़ें सुर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल