रविवार, 22 नवंबर 2026 09:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 13,861 व्यूज

उड़ते प्लेन में Sonu Nigam ने गाए अपने कल्ट गाने, झूम उठे पैसेंजर्स के साथ हवा में सिंगर ने छेड़ें सुर

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 06:40 PM IST
उड़ते प्लेन में Sonu Nigam ने गाए अपने कल्ट गाने, झूम उठे पैसेंजर्स के साथ हवा में सिंगर ने छेड़ें सुर

आसमान में सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) के सुरों ने एक सफर को यादगार बना दिया। उनका गाना सुन लोग भी खुद को रोक नहीं पाए। सोनू निगम ने हवा में गाए बॉलीवुड गाने।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के आइकॉनिक गानों को आवाज देने वाले सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) कभी कॉन्सर्ट्स में अपनी आवाज का जादू चलाते हैं तो कभी ऑपरेशन थिएटर में। कुछ समय पहले उन्हें हॉस्पिटल में डॉक्टर्स के बीच गाना गाते हुए देखा गया था।

अब उन्होंने उड़ते प्लेन में गाकर महफिल लूट ली। सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह फ्लाइट में पैसेंजर्स के साथ अपने कल्ट गाने गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, सोनू निगम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

क्लिप में देखा जा सकता है कि जैसे ही पैसेंजर्स सोनू निगम को देखते हैं तो वे उनके गाने को गुनगुनाने लगते हैं। कुछ पैसेंजर्स अपनी सीट से ही उठकर गाना गाते हैं जिसके बाद क्रू को उन्हें बैठने के लिए कहना पड़ता है। फिर सिंगर उनसे माफी मांगते हैं।

इसके बाद सोनू निगम ने महफिल में चार-चांद लगा दिया। उन्होंने मैं हूं ना, कल हो ना हो के कल्ट गाने और टाइटल ट्रैक गाए। उनके साथ पैसेंजर्स भी गुनगुनाने लगे।

जैसे ही सोनू निगम ने 27 साल पुराना अपने एल्बम का गाना 'बिजुरिया' गाया, पैसेंजर्स झूम उठे। सोनू निगम ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक ऐसा प्यार, जो सिर्फ सपनों में ही होता है। आप सभी का धन्यवाद।

" श्रद्धा पंडित ने वीडियो के कमेंट में कहा कि जब पूरा एयरक्राफ्ट आपका गाना गाए तो आपको पता है कि आप सिर्फ एक आर्टिस्ट नहीं हैं। आप एक एहसास बन गए हो। A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) सोशल मीडिया पर सोनू निगम का ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग उन्हें Gem बता रहे हैं।

बिना किसी म्यूजिकल सिस्टम के उन्होंने आसमान में जिस तरह गाया, वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'सारे पैसे तो स्टार्स ले जाते हैं। ', बड़े सितारों की फीस पर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने कसा तंज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kartik Aaryan Birthday: इच्छाधारी नाग से लेकर 'कैप्टन इंडिया' तक इन 4 दमदार फिल्मों से धमाल मचाएंगे एक्टर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

फूट-फूटकर रोईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Veena Malik, लाइव टीवी पर उतारा पूरा मेकअप; वायरल वीडियो ने किया सबको हैरान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जब Prem Nath को अमेरिकन स्पाई समझकर चीन में किया गया था अरेस्ट, कैसे रिहा हुए थे बॉलीवुड के विलेन?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan ने श्रद्धा कपूर को फोन करके क्यों मांगी माफी? 'भाईजान' से अंजाने में हुई बड़ी भूल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

24 साल से वेडिंग एंथम है Govinda का ये कल्ट गाना, नखरीली दुल्हन के लिए गाता है दूल्हा; अल्का-सोनू ने दी आवाज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Anirudh Ravichander और काव्या मारन के ग्रैंड रिसेप्शन में रजनीकांत-विजय समेत पहुंचे बड़े सितारे, PM मोदी ने दी बधाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल