अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने ग्रीस में 11 नवंबर को शादी के बाद 21 नवंबर को चेन्नई में अपनी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी आयोजित की। वेडिंग रिसेप्शन में अनिरुद्ध और काव्या मारन अनिरुद्ध और काव्या ने चैन्नई में दी रिसेप्शन पार्टी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर म्यूजिशियन और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन आज ने ग्रीस में शादी के बाद आज 21 नवंबर को चेन्नई में अपना वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया।
इस रिसेप्शन में कई मशहूर हस्तियों ने मौजूदगी दर्ज कराई। सीएम विजय से लेकर रजनीकांत और कमल हासन जैसे सितारे कपल को शुभकामनाएं देने पहुंचे। एक्टर्स और कपल सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी के साथ-साथ केन विलियमसन, डेनियल विटोरी और डेल स्टेन जैसे क्रिकेट जगत की जानी-मानी हस्तियां भी समारोह में शामिल हुईं।
रजनीकांत (Rajinikanth) का खास अंदाज सिर्फ बड़े पर्दे तक ही सीमित नहीं है। चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और काव्या मारन (Kavya Maran) के शादी के रिसेप्शन में, जब वे पहुंचे, तो उनके मशहूर अंदाज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। What a entry 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥 MVP at #KaviyaAnirudhReception #Rajinikanth | #SuperstarRajinikanth https://t.
co/DtDkuicCpN सीएम विजय (Vijay) ने अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की। उन्होंने नेवी ब्लू सूट पहना था, जिसमें हाई कॉलर, सुनहरे बटन और उसी रंग का पॉकेट स्क्वायर था। उन्हें नवविवाहित कपल को बधाई देते और फूलों का गुलदस्ता भेंट करते देखा गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी ने रिसेप्शन से पहले अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन को शादी की बधाई दी। ग्रीस में अपनी 'आत्म-सम्मान' (सेल्फ-रिस्पेक्ट) शादी के बाद आयोजित इस समारोह में सिनेमा, क्रिकेट और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं