रविवार, 22 नवंबर 2026 09:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 13,472 व्यूज

Salman Khan ने श्रद्धा कपूर को फोन करके क्यों मांगी माफी? 'भाईजान' से अंजाने में हुई बड़ी भूल

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 06:47 PM IST
Salman Khan ने श्रद्धा कपूर को फोन करके क्यों मांगी माफी? 'भाईजान' से अंजाने में हुई बड़ी भूल

Salman Khan ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने श्रद्धा कपूर से फोन करके माफी मांगी है, आइए जानते हैं आखिर क्यों? दोनों की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' और श्रद्धा कपूर की 'ईथा' 4 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर टकराने के लिए तैयार है।

इस महाक्लैश पर जब सलमान खान से पूछा गया कि उन्हें कैसा लग रहा है? तो 'भाईजान' ने एक दिलचस्प बात का खुलासा कर दिया। सलमान खान (Salman Khan) ने कहा कि अगर उन्हें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म के बारे में पहले से पता होता, तो वे इस टकराव से बचते।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने खुद एक्ट्रेस को फोन करके माफी मांगी और उनके प्रोजेक्ट को अपना समर्थन देने की बात कही। एबीपी को दिए इंटरव्यू में सलमान ने माना कि अगर उन्हें श्रद्धा की फिल्म के बारे में पता होता, तो वे 4 दिसंबर को अपनी फिल्म रिलीज करने से बचते।

सलमान ने कहा, 'जब हमने 4 दिसंबर की तारीख घोषित की, तो मुझे नहीं पता था कि उसी दिन श्रद्धा की फिल्म भी आ रही है। मुझे इस बात का बहुत बुरा लग रहा है। अगर मुझे पता होता, तो मैं श्रद्धा की फिल्म के साथ अपनी फिल्म रिलीज नहीं करता'।

अभिनेता ने आगे बताया कि उन्होंने श्रद्धा से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करके माफी मांगी। सलमान ने कहा, 'मैंने उससे बात की, उसे फोन किया। मैंने उसे बचपन से बड़ा होते देखा है।

मैंने उससे कहा, 'मुझे सच में बहुत अफसोस है, मुझे पता नहीं था। ' सलमान ने बताया कि अभिनेत्री ने उनसे कहा, 'नहीं-नहीं सर, दोनों फिल्मों के रिलीज होने के लिए काफी जगह है'। इस पर सलमान ने जवाब दिया, 'बहुत बढ़िया, मुझे खुशी है'।

सलमान ने फिल्मों के टकराव को लेकर अफसोस ही नहीं जताया बल्कि लोगों से श्रद्धा की फिल्म देखने की अपील भी की। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ईथा की टीम को शुभकामनाएं दीं। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) एक वॉर ड्रामा है, जिसमें सलमान खान और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनाया गया है। दूसरी ओर, 'ईथा' एक म्यूजिकल ड्रामा है, जिसमें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और रणदीप हुड्डा नजर आएंगे। यह फिल्म मशहूर मराठी तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'सारे पैसे तो स्टार्स ले जाते हैं। ', बड़े सितारों की फीस पर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने कसा तंज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kartik Aaryan Birthday: इच्छाधारी नाग से लेकर 'कैप्टन इंडिया' तक इन 4 दमदार फिल्मों से धमाल मचाएंगे एक्टर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

फूट-फूटकर रोईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Veena Malik, लाइव टीवी पर उतारा पूरा मेकअप; वायरल वीडियो ने किया सबको हैरान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जब Prem Nath को अमेरिकन स्पाई समझकर चीन में किया गया था अरेस्ट, कैसे रिहा हुए थे बॉलीवुड के विलेन?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

उड़ते प्लेन में Sonu Nigam ने गाए अपने कल्ट गाने, झूम उठे पैसेंजर्स के साथ हवा में सिंगर ने छेड़ें सुर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

24 साल से वेडिंग एंथम है Govinda का ये कल्ट गाना, नखरीली दुल्हन के लिए गाता है दूल्हा; अल्का-सोनू ने दी आवाज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Anirudh Ravichander और काव्या मारन के ग्रैंड रिसेप्शन में रजनीकांत-विजय समेत पहुंचे बड़े सितारे, PM मोदी ने दी बधाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल