रविवार, 22 नवंबर 2026 09:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 14,639 व्यूज

फूट-फूटकर रोईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Veena Malik, लाइव टीवी पर उतारा पूरा मेकअप; वायरल वीडियो ने किया सबको हैरान

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 05:19 PM IST
फूट-फूटकर रोईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Veena Malik, लाइव टीवी पर उतारा पूरा मेकअप; वायरल वीडियो ने किया सबको हैरान

सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 4 का हिस्सा रहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने लगातार मिल रही बॉडी शेमिंग के बाद लाइव टीवी पर अपना मेकअप रिमूव किया। उनका ये वायरल वीडियो देख हर कोई हैरान रह गया। लाइव टीवी पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने हटाया मेकअप/ फोटो- इंस्टाग्राम वीना मलिक लाइव टीवी पर मेकअप उतारकर रो पड़ीं शारीरिक रूप-रंग को लेकर लगातार ट्रोलिंग से परेशान थीं ट्रोलर्स को बिना मेकअप ट्रोल करने की चुनौती दी एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक शारीरिक रूप-रंग और कद-काठी को लेकर लगातार मिल रही ट्रोलिंग से पूरी तरह से टूट गई। उन्होंने अपने मॉर्निंग शो के लाइव प्रसारण के दौरान अचानक खड़े होकर कुछ ऐसा किया, जिससे सोशल मीडिया पर मौजूद लोग पूरी तरह से हैरान रह गए।

वीना मलिक का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये क्लिप उनके शो 'वीना है ना' की है। जहां अभिनेत्री उन्हें उनके बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देती हुई दिखाई दे रही हैं।

पिछले कुछ महीनों से मिल रही ट्रोलिंग को लेकर वीना काफी परेशान दिखीं और उन्होंने लाइव शो में अपने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, "आप लोगों को मेरे वजन से प्रॉब्लम है ना, मैं आज आपको अपनी हाइट भी दिखाती हूं और बिना मेकअप अपना चेहरा भी। " उसके बाद वीना मलिक खड़ी हुईं और उन्होंने हील्स उतार दी और फिर वह अपनी चेयर पर वापिस बैठ गई।

उन्होंने बैठने के बाद अपनी आंखों से आई लैशेश उतार दी। यह करते हुए लाइव टीवी पर वीना का ब्रेक डाउन हो गया। उनका गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ, उन्होंने मेकअप रिमूवर वाइप्स उठाए और पूरा कॉस्मेटिक हटाने लगीं।

जिससे उनका चेहरा बिना किसी स्टाइलिंग के सबके सामने आ गया। उन्होंने ट्रोलर्स को चुनौती दी कि वह बिना मेकअप उन्हें अब ट्रोल करें। A post shared by Pakistani Cinema (@pakistanicinemaa) वीना मलिक ने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा, "आप मुझे भद्दी बुलाओ, डार्क बुलाओ या जो कहना है कहो, मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि आप लोग मेरी जिंदगी में कुछ भी कंट्रीब्यूट नहीं करते हो।

" यह कहते हुए वीना ने अपनी आंखों के आंसू पोंछे। आपको बता दें कि एज और बॉडी शेमिंग को लेकर वीना का ये गुस्सा ट्रोलर्स पर तुरंत नहीं फूटा है। उन्होंने अपने पुराने एपिसोड़ में बताया था कि उनकी बॉडी में हो रहे बदलाव को लेकर लगातार लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

A post shared by Pakistani Cinema (@pakistanicinemaa) आपको बता दें कि वीना मलिक पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन लगने से पहले भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसे सलमान खान ने होस्ट किया था। वह अपने सीजन की सबसे ज्यादा विवादित खिलाड़ी थीं।

उस दौरान उनकी अमीषा पटेल के भाई संग नजदीकियां खूब चर्चा में रही थीं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'सारे पैसे तो स्टार्स ले जाते हैं। ', बड़े सितारों की फीस पर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने कसा तंज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kartik Aaryan Birthday: इच्छाधारी नाग से लेकर 'कैप्टन इंडिया' तक इन 4 दमदार फिल्मों से धमाल मचाएंगे एक्टर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जब Prem Nath को अमेरिकन स्पाई समझकर चीन में किया गया था अरेस्ट, कैसे रिहा हुए थे बॉलीवुड के विलेन?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

उड़ते प्लेन में Sonu Nigam ने गाए अपने कल्ट गाने, झूम उठे पैसेंजर्स के साथ हवा में सिंगर ने छेड़ें सुर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan ने श्रद्धा कपूर को फोन करके क्यों मांगी माफी? 'भाईजान' से अंजाने में हुई बड़ी भूल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

24 साल से वेडिंग एंथम है Govinda का ये कल्ट गाना, नखरीली दुल्हन के लिए गाता है दूल्हा; अल्का-सोनू ने दी आवाज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Anirudh Ravichander और काव्या मारन के ग्रैंड रिसेप्शन में रजनीकांत-विजय समेत पहुंचे बड़े सितारे, PM मोदी ने दी बधाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल