रविवार, 22 नवंबर 2026 09:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 13,083 व्यूज

24 साल से वेडिंग एंथम है Govinda का ये कल्ट गाना, नखरीली दुल्हन के लिए गाता है दूल्हा; अल्का-सोनू ने दी आवाज

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 07:35 PM IST
24 साल से वेडिंग एंथम है Govinda का ये कल्ट गाना, नखरीली दुल्हन के लिए गाता है दूल्हा; अल्का-सोनू ने दी आवाज

24 साल पहले हिमेश रेशमिया ने गोविंदा पर एक वेडिंग सॉन्ग (Wedding Song) बनाया जिसे सोनू निगम और अल्का याग्निक ने गाया था। शादियों में बजने वाला गोविंदा का आइकॉनिक गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम गाने में दिखती है दूल्हा-दुल्हन की नोक-झोंक एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

शादी का सीजन हो और दूल्हे राजा, गोविंदा का एक कल्ट गाना न गाएं, ऐसा कैसे हो सकता है। शादियों के सीजन में गोविंदा का एक गाना जरूर बजता है। इस गाने पर जब दूल्हा नाचता है तो दुल्हनियां ब्लश करने लगती हैं।

यह गाना बेस्ट वेडिंग सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार है। हर शादी में मिलेनियल्स इस गाने पर जरूर झूमते हैं। 24 साल पहले बना यह गाना आज भी कल्ट क्लासिक है।

इस गाने को बॉलीवुड के दिग्गज गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) ने गाया था। दरअसल, साल 2002 में गोविंदा की एक फिल्म आई थी, जिसके गाने तो हिट हो गए, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। इसी फिल्म में एक गाना था जो वेडिंग एंथम बन गया।

यह गाना 'तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा। ' (Tujhko Hi Dulhan Banaonga। ) है।

गाने की शुरुआत ही हल्दी-मेहंदी और फिर शादी समारोह में हीरो के हीरोइन के लिए गाना गाने से होती है। इस गाने में गोविंदा, रानी मुखर्जी से अपने दिल के इज्बात जाहिर करते हुए कहते हैं कि वह उन्हें अपनी दुल्हन बनाएंगे, वरना कुंवारे मर जाएंगे। दूसरी ओर दुल्हन कहती है कि वह उससे शादी नहीं करेगी।

गाने में दोनों के बीच मीठी नोक-झोंक देखने को मिलती है। इस गाने को सोनू निगम के साथ अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने अपनी आवाज दी थी। दोनों की आवाज इस गाने की सबसे बड़ी जान थी।

गाने के बोल भी मजेदार हैं जिसे समीर अंजान (Sameer Anjan) ने अपने कलम से गढ़ा है। लिरिक्स और गायिकी के साथ-साथ गाने के संगीत को भी इग्नोर नहीं किया जा सकता है। ढोलक-शहनाई के साथ गाने का संगीत वेडिंग थीम पर खूब जंचता है।

इसे हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने तैयार किया था। भले ही किसी को गोविंदा और रानी मुखर्जी के इस फिल्म के बारे में भले ही न पता हो, लेकिन लोग 24 सालों से इस गाने पर झूम रहे हैं, खासकर शादियों में। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'सारे पैसे तो स्टार्स ले जाते हैं। ', बड़े सितारों की फीस पर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने कसा तंज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kartik Aaryan Birthday: इच्छाधारी नाग से लेकर 'कैप्टन इंडिया' तक इन 4 दमदार फिल्मों से धमाल मचाएंगे एक्टर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

फूट-फूटकर रोईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Veena Malik, लाइव टीवी पर उतारा पूरा मेकअप; वायरल वीडियो ने किया सबको हैरान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जब Prem Nath को अमेरिकन स्पाई समझकर चीन में किया गया था अरेस्ट, कैसे रिहा हुए थे बॉलीवुड के विलेन?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

उड़ते प्लेन में Sonu Nigam ने गाए अपने कल्ट गाने, झूम उठे पैसेंजर्स के साथ हवा में सिंगर ने छेड़ें सुर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan ने श्रद्धा कपूर को फोन करके क्यों मांगी माफी? 'भाईजान' से अंजाने में हुई बड़ी भूल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Anirudh Ravichander और काव्या मारन के ग्रैंड रिसेप्शन में रजनीकांत-विजय समेत पहुंचे बड़े सितारे, PM मोदी ने दी बधाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल