रविवार, 22 नवंबर 2026 11:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
मनोरंजन Mumbai 2,074 व्यूज

फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर लौटे Tiger Shroff, ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में किया परफॉर्म

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 09:45 AM IST
फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर लौटे Tiger Shroff, ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में किया परफॉर्म

फायरिंग घटना के बाद टाइगर श्रॉफ पहली बार मुंबई में 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में सार्वजनिक रूप से परफॉर्म करते दिखे। टाइगर श्रॉफ ने मुंबई में एक इवेंट में परफॉर्म किया टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग घटना के बाद पहली बार परफॉर्म किया मुंबई में 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में दी शानदार प्रस्तुति शाह रुख खान, सचिन तेंदुलकर भी शामिल होंगे एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

मुंबई में आयोजित 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' के दौरान टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) परफॉर्म करते नजर आए। 18 अक्टूबर को उन पर हुए हमले के बाद वे पहली बार पब्लिकली नजर आए। एक्टर फुटबॉल ग्राउंड से घर लौट रहे थे, तब कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर कथित तौर पर गोलीबारी की थी।

इस घटना के बाद यह उनकी पहली परफॉरमेंस थी। मंच पर रोशनी जगमगाते ही वे 'देवा श्री गणेशा' गाने पर परफॉर्म करते दिखे। शाह रुख खान, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार और विक्रांत मैसी भी 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में शामिल होने वाले हैं।

दिव्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम मुंबई के मशहूर 'गेटवे ऑफ इंडिया' में हो रहा है। इस शाम शांति, साहस और मानवता की भावना का जश्न मनाने और सम्मान देने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां एक साथ जुटेंगी। यह सालाना आयोजन आतंकवाद के पीड़ितों और नायकों को श्रद्धांजलि देता है, साथ ही शांति, करुणा और एकजुटता के महत्व को भी उजागर करता है।

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) 18 अक्टूबर को, जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से घर लौट रहे थे, तो उन पर गोली चलाई गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान बारूद और कार का शीशा टूटने की वजह से अभिनेता को मामूली चोटें आईं। काम की बात करें तो, टाइगर को आखिरी बार ए.

हर्षा की एक्शन थ्रिलर 'बागी 4' में देखा गया था। इस फिल्म में संजय दत्त, हरनाज़ संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, महेश ठाकुर, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये जैसे कलाकार भी शामिल थे। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

35 साल पुराना राजस्थान की मिट्टी से निकला गीत, लता मंगेशकर ने दी आवाज; श्रीदेवी की वजह से हुआ अमर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'सारे पैसे तो स्टार्स ले जाते हैं। ', बड़े सितारों की फीस पर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने कसा तंज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kartik Aaryan Birthday: इच्छाधारी नाग से लेकर 'कैप्टन इंडिया' तक इन 4 दमदार फिल्मों से धमाल मचाएंगे एक्टर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

फूट-फूटकर रोईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Veena Malik, लाइव टीवी पर उतारा पूरा मेकअप; वायरल वीडियो ने किया सबको हैरान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जब Prem Nath को अमेरिकन स्पाई समझकर चीन में किया गया था अरेस्ट, कैसे रिहा हुए थे बॉलीवुड के विलेन?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

उड़ते प्लेन में Sonu Nigam ने गाए अपने कल्ट गाने, झूम उठे पैसेंजर्स के साथ हवा में सिंगर ने छेड़ें सुर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan ने श्रद्धा कपूर को फोन करके क्यों मांगी माफी? 'भाईजान' से अंजाने में हुई बड़ी भूल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल