रविवार, 22 नवंबर 2026 11:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 5,964 व्यूज

35 साल पुराना राजस्थान की मिट्टी से निकला गीत, लता मंगेशकर ने दी आवाज; श्रीदेवी की वजह से हुआ अमर

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 10:55 AM IST
35 साल पुराना राजस्थान की मिट्टी से निकला गीत, लता मंगेशकर ने दी आवाज; श्रीदेवी की वजह से हुआ अमर

फिल्म 'लम्हे' का सदाबहार गीत जिसे लता मंगेशकर और इला अरुण ने गाया और श्रीदेवी पर फिल्माया गया, आज भी 35 साल बाद उतना ही लोकप्रिय है। लता मंगेशकर और इला अरुण ने दी गाने को आवाज एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई गाने रिलीज होते हैं और आकर चले जाते हैं।

लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं,जो वक्त के साथ कभी पुराने नहीं पड़ते और हमेशा के लिए हमारी यादों का हिस्सा बन जाते हैं। आज आपको ऐसे ही एक सदाबहार गाने के बारे में बताएंगे जो सदियों से हमारा मनोरंजन करता आ रहा है। ये गीत और इसके लिरिक्स इतने जबरदस्त हैं कि जैसे ही ये बजता पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं।

हम बात कर रहे हैं साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘लम्हे' (Lamhe) के गाने ‘मोरनी बागा मा बोले'(Morni Bagame Bole) की। इस गाने को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और इला अरुण (Ila Arun ) ने अपनी आवाज दी थी। 35 साल बाद भी इस गाने को उतना ही पसंद किया जाता है, जितना रिलीज के समय किया गया था।

इसे श्रीदेवी पर फिल्माया गया है जिसमें वो पारंपरिक राजस्थानी आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस गाने में लोक संगीत की मिठास और श्रीदेवी के शानदार डांस ने इस गाने को यादगार बना दिया। आज भी शादी-ब्याह में इसे खूब बजाया जाता है।

इस गाने की सबसे खास बात ये है कि यह राजस्थानी लोक संगीत और 'मांड' शैली से प्रेरित है, जिसमें श्रीदेवी पर फिल्माए गए दृश्यों के साथ विरह और प्रेम की भावना को दिखाया गया है। गाने की शुरुआत में इला अरुण जो राजस्थानी पंक्तियां गाती हैं—"म्हारे हिवड़े में बग गई रे कटार रे, मोरिया अछो रे बोल्यो रे ढलती रात मा।

" उसका गहरा भावार्थ है। इसका अर्थ है कि "आधी रात को जब मोर बोलता है, तो उसकी आवाज मेरे दिल में कटार की तरह चुभती है। इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और शिव-हरि ने इसका संगीत दिया था।

आज यह गाना भले ही शादियों और संगीत समारोहों की शान है, लेकिन मूल रूप से यह राजस्थान की बंजारा जनजाति का एक सदियों पुराना विरह गीत है। जब बंजारा पुरुष व्यापार के लिए लंबे समय तक घर से दूर रहते थे, तब महिलाएं रात के सन्नाटे में अपने पतियों के इंतजार और तड़प को व्यक्त करने के लिए यह गीत गाती थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • Mumbai

फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर लौटे Tiger Shroff, ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में किया परफॉर्म

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'सारे पैसे तो स्टार्स ले जाते हैं। ', बड़े सितारों की फीस पर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने कसा तंज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kartik Aaryan Birthday: इच्छाधारी नाग से लेकर 'कैप्टन इंडिया' तक इन 4 दमदार फिल्मों से धमाल मचाएंगे एक्टर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

फूट-फूटकर रोईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Veena Malik, लाइव टीवी पर उतारा पूरा मेकअप; वायरल वीडियो ने किया सबको हैरान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जब Prem Nath को अमेरिकन स्पाई समझकर चीन में किया गया था अरेस्ट, कैसे रिहा हुए थे बॉलीवुड के विलेन?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

उड़ते प्लेन में Sonu Nigam ने गाए अपने कल्ट गाने, झूम उठे पैसेंजर्स के साथ हवा में सिंगर ने छेड़ें सुर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan ने श्रद्धा कपूर को फोन करके क्यों मांगी माफी? 'भाईजान' से अंजाने में हुई बड़ी भूल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल