रविवार, 22 नवंबर 2026 04:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 16,467 व्यूज

नहीं आएगा Salman Khan की पुरानी ब्लॉकबस्टर मूवी का रीमेक, 11 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर आई थी सुनामी

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 03:25 PM IST
नहीं आएगा Salman Khan की पुरानी ब्लॉकबस्टर मूवी का रीमेक, 11 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर आई थी सुनामी

सलमान खान ने हाल ही में ये स्पष्ट किया है कि उनकी एक 11 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म की रीमेक नहीं बनेगा। सलमान खान की कल्ट फिल्म (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2009 से लेकर 2017 के बीच तक सलमान खान (Salman Khan) के करियर का पीक चला।

इस दौरान भाईजान ने सबसे अधिक और सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दीं। इस टाइम पीरियड में सलमान के करियर की ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को रिलीज किया गया था, जिसके सीक्वल की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। अब खुद सलमान खान ने इसका स्पष्टीकरण दे दिया है कि उनकी उस 11 साल पुरानी फिल्म का पार्ट-2 नहीं आएगा।

आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है। इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हाल ही में एक बड़े न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है और तमाम पहलुओं पर खुलकर बात की है।

सलमान ने इस दौरान ये सवाल भी पूछा गया कि क्या भविष्य में उनके करियर की सबसे बेहतरीन और सफल फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) का क्या सीक्वल आएगा। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा देखिए मुझे नहीं लगता कि बजरंगी भाईजान का पार्ट-2 आना चाहिए। जिस तरह की वह फिल्म थी, उसको सीक्वल तक ले जाना और फिर पहले पार्ट-1 से तुलना करना, सही नहीं होगा।

इसलिए मेरा मानना है कि ऐसी मूवीज का सीक्वल नहीं बनना चाहिए। इस तरह से सलमान खान ने बजरंगी भाईजान 2 को लेकर सिनेमाई गलियारे में लगाए जा रहे तमाम कयासों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। आपको बता दें कि फिल्म बजंरगी भाईजान को साल 2015 में रिलीज किया गया था, जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया था।

ये मूवी सलमान खान के करियर की वन ऑफ बेस्ट फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर बजरंगी भाईजान ने नेट 320 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था, जबकि वर्ल्डवाइड ये मूवी 918 करोड़ से अधिक की कमाई करने में कामयाब हुई थी। लंबे समय से बतौर कलाकार सलमान खान बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं।

उनकी कमबैक फिल्म मातृभूमि का फैंस को काफी दिनों से इंतजार है। अब उनकी ये वॉर ड्रामा मूवी पूरी तरह से रिलीज के लिए तैयार है। 4 दिसंबर 2026 को भाईजान की मातृभूमि दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

37 साल पहले Kishore Kumar ने गाया था सदी का सबसे भावुक 'विदाई गीत', आज भी बहनों की शादी में आंखें करता है नम

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'युवाओं का एंथम' था आशा भोसले का यह बैन गाना, पहले लता और उषा को हुआ था ऑफर; देव आनंद ने ऐसे बदली कहानी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

44 साल पुराना बंगाली गाना बना GTA 6 का 'एंथम', वीडियो गेम में धमाल मचा रहा है डिस्को सॉन्ग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मॉन्स्टर थ्रिलर 'कालिया' में नजर आएंगे Kartik Aaryan, बर्थडे पर एक्टर ने फैंस को दिया खास सरप्राइज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'युवाओं का एंथम' था आशा भोसले का यह बैन गाना,पहले लता और उषा को हुआ था ऑफर; देव आनंद ने ऐसे बदली कहानी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एजेंट बनकर खुफिया मिशन को अंजाम देंगे Ajay Devgn, 'दृश्यम 3' के बाद हाथ लगी बड़े बजट की स्पाई-थ्रिलर?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

35 साल पुराना राजस्थान की मिट्टी से निकला गीत, लता मंगेशकर ने दी आवाज; श्रीदेवी की वजह से हुआ अमर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल