रविवार, 22 नवंबर 2026 03:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 15,300 व्यूज

37 साल पहले Kishore Kumar ने गाया था सदी का सबसे भावुक 'विदाई गीत', आज भी बहनों की शादी में आंखें करता है नम

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 02:42 PM IST
37 साल पहले Kishore Kumar ने गाया था सदी का सबसे भावुक 'विदाई गीत', आज भी बहनों की शादी में आंखें करता है नम

दिग्गज गायक रहे किशोर कुमार के निधन के बाद उनके द्वारा गाए गए सबसे भावुक शादी का विदाई गीत रिलीज किया गया था। भावुक विदाई गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) अलका याग्निक संग किशोर दा ने छेड़े थे सुर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है।

इस आधार पर हम आपके लिए उन फिल्मी गीतों की जानकारी लेकर आए हैं, जो लंबे अरसे वेडिंग सीजन में चार चांद लगाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ गाने डीजे पर डांसिंग ट्रैक बनते हैं तो कई गीत विदाई एंथम के तौर पर जाने जाते हैं। इस आधार पर आज हम आपको महान गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) द्वारा गाए गए सदी के सबसे भावुक विदाई गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे उनकी मौत के बाद रिलीज किया गया था।

हिंदी सिनेमा जगत में लंबे अरसे से शादियों को लेकर अलग-अलग किस्म के गानों का निर्माण किया जा रहा है। खासतौर पर बहन की शादी के लिए बॉलीवुड में कई कल्ट सॉन्ग मौजूद हैं। उनमें से एक गाना साल 1989 में आई अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की कल्ट क्लासिक फिल्म दाता से नाता रखता है, जिसके बोल हैं- बाबुल का ये घर बहना।

(Babul Ka Yeh Ghar Behana)। इस गाने को दिग्गज गायक किशोर कुमार ने गाया था। दरअसल किशोर दा का निधन 1987 में हो गया था और उससे पहले उन्होंने मिथुन की दाता (Daata) के इस इमोशनल वेडिंग सॉन्ग को रिकॉर्ड कर लिया था।

किशोर कुमार के देहांत के 2 साल बाद जब ये गाना फिल्म दाता के जरिए रिलीज हुआ, थिएटर्स में मौजूद सभी लोग गायक की आवाज में इस भावुक गीत को सुनकर रोने लगे। पिछले 37 सालों से किशोर कुमार का बाबुल का ये घर बहना। गीत बहन-बेटी की शादियों में विदाई एंथम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

आज भी शादी वाले घर में इस गाने की गूंज सुनने को मिलती है और ये सॉन्ग हर किसी की आंखें नम करने का काम करता है। बतौर गायक किशोर कुमार ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर संग मिलकर हिंदी सिनेमा के कई कालजयी गीतों को गाया था। लेकिन नए जमाने में भी उन्होंने मशहूर गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik) संग भी सुरों का संगम छेड़ा था, जिसका एक बड़ा उदाहरण दाता का बाबुल का ये घर बहना।

सॉन्ग है, जिसे किशोर कुमार ने अलका याग्निक संग मिलकर गाया था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'युवाओं का एंथम' था आशा भोसले का यह बैन गाना, पहले लता और उषा को हुआ था ऑफर; देव आनंद ने ऐसे बदली कहानी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

44 साल पुराना बंगाली गाना बना GTA 6 का 'एंथम', वीडियो गेम में धमाल मचा रहा है डिस्को सॉन्ग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मॉन्स्टर थ्रिलर 'कालिया' में नजर आएंगे Kartik Aaryan, बर्थडे पर एक्टर ने फैंस को दिया खास सरप्राइज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'युवाओं का एंथम' था आशा भोसले का यह बैन गाना,पहले लता और उषा को हुआ था ऑफर; देव आनंद ने ऐसे बदली कहानी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एजेंट बनकर खुफिया मिशन को अंजाम देंगे Ajay Devgn, 'दृश्यम 3' के बाद हाथ लगी बड़े बजट की स्पाई-थ्रिलर?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

35 साल पुराना राजस्थान की मिट्टी से निकला गीत, लता मंगेशकर ने दी आवाज; श्रीदेवी की वजह से हुआ अमर

मनोरंजन • Mumbai

फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर लौटे Tiger Shroff, ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में किया परफॉर्म

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल