अहमदाबाद कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ को एक फीमेल फैन ने स्टेज पर किस करने की कोशिश की जिसका वीडियो वायरल हो गया है। अहमदाबाद कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने दिलजीत को चूमा दिलजीत ने मजाकिया अंदाज में फैन को दिया जवाब एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद में अपने कॉन्सर्ट के दौरान, सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का एक फैन के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
एक फीमेल फैन स्टेज पर उनके पास आई और उन्हें किस करने की कोशिश करने लगी। इस घटना ने सबको चौंका दिया और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कॉन्सर्ट के एक वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला दिलजीत के पास आती है और उनके चेहरे को चूमने के लिए आगे झुकती है।
जब वह करीब आई, तो दिलजीत ने अपना हाथ उठाया, जैसे वे उसे रोकना चाह रहे हों। हालांकि, बाद में उन्होंने महिला को अपने गाल पर चूमने दिया, जिसके बाद वह स्टेज से नीचे उतर गई। A post shared by TEAM DOSANJH (@teamdiljitglobal) 'टीम दोसांझ' ने भी इंस्टाग्राम पर इस घटना का एक वीडियो शेयर किया है।
क्लिप में दिलजीत उस फैन के साथ काफी हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, 'देखो गोरे भांगड़ा पा रहे हैं, मैम। मेरे शो में आने के लिए धन्यवाद।
मेरी इंग्लिश 'हैंडसम' (अच्छी) नहीं है, लेकिन मैं खुद 'हैंडसम' हूं। ' इसके बाद दिलजीत वापस अपनी परफॉरमेंस में लग गए और उस फैन को एक गिफ्ट हैंपर भी दिया। स्टेज से जाने से पहले, उस फैन ने उन्हें गले लगाया और उनके गाल पर किस किया।
शनिवार शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने कॉन्सर्ट के दौरान, दिलजीत दोसांझ ने अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने अपने शो से जुड़े विवादों और पाबंदियों पर बात की। दोसांझ ने अपनी आलोचना की तुलना अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को मिलने वाले स्वागत से करते हुए, इसे डबल स्टैंडर्ड बताया और इस पर सवाल उठाए।
गायक ने अपनी बात की शुरुआत यह कहते हुए की कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने दर्शकों से इस स्टेडियम पर गर्व करने के लिए भी कहा, क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं