शाह रुख खान का कल्ट क्लासिक सॉन्ग मितवा गाने वाले पाकिस्तानी सिंगर शफकत अमानत अली को ब्लड कैंसर हुआ है। शफकत अमानत अली को ब्लड कैंसर (फोटो क्रेडिट- एक्स) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक वक्त हुआ करता था, जब हिंदी सिनेमा में पाकिस्तानी सिंगर्स की आवाज गूंजा करती थी।
उनमें से एक गायक शफकत अमानत अली (Shafqat Amanat Ali) भी रहे, जिन्होंने बॉलीवुड के कई कल्ट क्लासिक सॉन्ग्स को अपनी मधुर आवाज में गाया था। अब शफकत को बेहद बुरी खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शाह रुख खान की फिल्म कभी अलविदा न कहना के आइकॉनिक सॉन्ग मितवा को गाने वाले शफकत अमानत अली ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं।
पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं हिंदुस्तान टाइम्स बीते 17 नवंबर को शफकत अमानत अली ने पाकिस्तान के कराची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और इस दौरान उन्होंने अपने अपकमिंग म्यूजिक कॉन्सर्ट के बारे में अपडेट दिया है। गौर करने वाली बात ये है कि करीब एक साल के लंबे ब्रेक के बाद शफकत अमानत अली किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट को करने जा रहे हैं।
इतने समय लाइमलाइट से दूर रहने पर पाकिस्तानी गायक ने बताया है आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मैंने एक बहुत बुरा दौर देखा है। जिसने मुझे, मेरे परिवार, दोस्तों और फैंस को अंदर तक हिलाकर रख दिया था। हम कुछ दोस्तों से इसे छिपा रहे थे और अपनी इस समस्या से निपटने में लगे हुए थे।
मुझे जो बीमारी थी, वह मल्टीपल मायलोमा थी। यह बहुत गंभीर थी और मैं इससे जूझ रहा था। अभी रिकवरी पर हूं और खुद को पहले से ज्यादा ठीक महसूस कर रहा हूं।
इस तरह से शफकत अमानत अली ने एक गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की जानकारी सभी को दी है। आपको बता दें कि पाकिस्तानी के लाहौर में जन्मे शफकत अमानत अली पड़ोसी मुल्क के मशहूर शास्त्रीय संगीत के गायक उस्ताद अमानत अली खान के बेटे हैं। साल 2006 में आई फिल्म डोर से हिंदी सिनेमा में बतौर गायक शुरुआत करने वाले शफकत अमानत अली ने बॉलीवुड के कई कल्ट सॉन्ग को अपनी आवाज दी है, जिसकी लिस्ट इस प्रकार है इस तरह के कई हिंदी फिल्मों के यादगार गीतों को शफकत अमानत अली ने गाया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं