शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 05:27 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
देश अखिल भारतीय 14,616 व्यूज

'स्टारलिंक ने सबसे अंत में पूरी की सुरक्षा शर्तें', केंद्र सरकार ने सैटकॉम लाइसेंसिंग प्रक्रिया पर साफ किया रुख

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 04:17 PM IST
'स्टारलिंक ने सबसे अंत में पूरी की सुरक्षा शर्तें', केंद्र सरकार ने सैटकॉम लाइसेंसिंग प्रक्रिया पर साफ किया रुख

भारत सरकार ने सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेक्टर में सभी कंपनियों का स्वागत करते हुए स्पष्ट किया है कि ग्राहक ही अंतिम निर्णय लेंगे कि उन्हें कौन सी सेवा पसंद है। ग्राहक तय करेंगे कौन सी सैटेलाइट सेवा उन्हें पसंद है। जियो, वनवेब, स्टारलिंक के पास सैटकॉम लाइसेंस मौजूद हैं।

सेवा शुरू होने से पहले स्पेक्ट्रम, सुरक्षा शर्तें बाकी। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेक्टर को लेकर केंद्र सरकार ने अपना रुख साफ किया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में इस सेक्टर की सभी कंपनियों का स्वागत है और आखिरी में कस्टमर ही यह तय करेंगे कि उन्हें कौन सी सेवा पसंद है। इस मामले में न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सरकारी सूत्रों ने कहा कि इस क्षेत्र में ग्राहक ही राजा है और उपभोक्ता अपने सुविधा को देखते हुए कीमत, वैल्यू और सर्विस की गुणवत्ता के आधार पर अपनी पसंद की कंपनी चुनेंगे।

बता दें कि वर्तमान समय भारत में जियो, वनवेब और स्टारलिंक, इन तीनों कंपनियों के पास सैटकॉम लाइसेंस मौजूद हैं। ऐसे में सरकार ने बताया कि पूरी लाइसेंस प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रही है। इसके अलावा सरकार ने यह भी बताया कि एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक इस लाइसेंस के लिए आवेदन करने और उसे पाने वाली आखिरी कंपनी थी।

भारत सरकार ने साफ किया है कि मामले में तीनों ही लाइसेंसधारी कंपनियों को अपनी क्षमता दिखाने और तय सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए कहा गया था। इस मामले में वनवेब ने सबसे पहले अपने कंप्लायंस डॉक्यूमेंट्स जमा किए, उसके बाद जियो ने और स्टारलिंक ने इसमें सबसे आखिर में प्रक्रिया पूरी की।

गौरतलब है कि अभी सेवा शुरू होने में दो और कदम बाकी है। इस बात को ऐसे समझिए कि इस मामले में सरकार को यह तय करना है कि स्पेक्ट्रम कैसे और किस कीमत पर मिलेगा। दूसरा कदम तीनों कंपनियों द्वारा सभी सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरी तरह से पूरा किया जाना जरूरी है।

अब ऐसे में जैसे ही ये शर्तें पूरी हो जाएंगी, देश में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं बड़े पैमाने पर शुरू हो सकेंगी और इससे पूरे सेक्टर को फायदा मिलेगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

2013 तहलका दुष्कर्म केस: तरुण तेजपाल को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से किया इनकार

देश • अखिल भारतीय

'जनभावना के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती', केरलम मिनी कूपर हादसे में आरोपियों को HC से राहत

देश • अखिल भारतीय

'जनभावना के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती', मिनी कूपर दुर्घटना मामले पर केरल अदालत की टिप्पणी

देश • अखिल भारतीय

असम के डिब्रूगढ़ में OIL के टैंक फार्म में आग लगने के बाद धमाका, एक की मौत और 6 लोग घायल

देश • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया 60 साल पुराना बिजली विवाद, पंजाब और हरियाणा से हिमाचल को मिलेगी 11973 MU यूनिट

देश • अखिल भारतीय

असम के डिब्रूगढ़ में OIL के टैंक फार्म में आग लगने के बाद धमाका, पांच कर्मचारी घायल और एक लापता

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु के ओल्ड महाबलीपुरम रोड पर पलटी वैन, 3 महिलाओं की मौत और 20 घायल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल