गुरु नानक जयंती के मौके पर कल यानी मंगलवार, 24 नवंबर को शेयर बाजार बंद रहेंगे। NSE और BSE पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी ट्रेडिंग बंद रहेगी। इसके अलावा कल सेटलमेंट हॉलिडे भी रहेगा।
हालांकि, कमोडिटी मार्केट MCX पर शाम 5 बजे से सिर्फ इवनिंग सेशन में ट्रेडिंग होगी। बाजार बंद रहने के कारण आपकी SIP एग्जीक्यूशन, म्यूचुअल फंड NAV कट-ऑफ, ब्रोकर पे-इन और विड्रॉल शेड्यूल में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल शेयर बाजार में T+1 सेटलमेंट साइकिल लागू है।
ऐसे में आज यानी सोमवार, 23 नवंबर को किए गए सौदों का सेटलमेंट बुधवार, 25 नवंबर को होगा। मंगलवार को सिक्योरिटीज का क्रेडिट, फंड्स का पे-इन या पे-आउट नहीं किया जाएगा। अगर आप डिलीवरी के लिए प्लेज्ड कोलैटरल या e-DIS पर निर्भर हैं, तो मार्जिन की कमी से बचने के लिए अपने ब्रोकर के कट-ऑफ टाइम से पहले आज ही ऑथराइजेशन पूरा कर लें।
मार्केट हॉलिडे का SIP और NAV कट-ऑफ पर असरनियमों के मुताबिक, छुट्टी के दिन खरीदी गई म्यूचुअल फंड यूनिट्स पर अगले कारोबारी दिन (Working Day) की NAV लागू होती है, बशर्ते रकम समय पर स्कीम तक पहुंच जाए। 24 नवंबर के लिए शेड्यूल की गई SIP अब बुधवार को एग्जीक्यूट होगी।
इसी तरह रिडेम्पशन और स्विच रिक्वेस्ट के लिए भी वर्किंग-डे की टाइमिंग ही मान्य होगी। इनमें मिलने वाली NAV पूरी तरह से टाइम-स्टैम्प और फंड्स क्रेडिट होने के समय पर निर्भर करती है। डिजिटल पेमेंट सिस्टम जैसे UPI और IMPS 24x7 काम करते हैं।
इसके अलावा NEFT और RTGS की सुविधा भी चौबीसों घंटे उपलब्ध रहती है। हालांकि, ब्रोकर आमतौर पर सिर्फ वर्किंग डे पर ही विड्रॉल रिक्वेस्ट प्रोसेस करते हैं। Zerodha और Upstox जैसे प्लेटफॉर्म्स पर छुट्टियों में डाली गई विड्रॉल रिक्वेस्ट अगले कारोबारी दिन के लिए क्यू (Queue) में लग जाती हैं।
अगर आपको बुधवार सुबह पैसों की जरूरत है, तो अपनी लिक्विडिटी का प्लान उसी हिसाब से बनाएं। बाजार की छुट्टियों के दौरान IPO और बायबैक के लिए बिडिंग रोक दी जाती है। किसी भी इश्यू के "वर्किंग डेज" में शेयर बाजार और बैंकों की छुट्टियां शामिल नहीं होती हैं, इसलिए अगर बिडिंग का आखिरी दिन छुट्टी का है, तो विंडो अगले कारोबारी दिन पर शिफ्ट हो जाती है।
UPI मैंडेट की प्रक्रियाएं चलती रहती हैं, लेकिन उनकी समयसीमा में केवल वर्किंग डे ही गिने जाते हैं। कमोडिटीज की बात करें तो 24 नवंबर को MCX पर केवल शाम 5 बजे से इवनिंग सेशन का संचालन होगा। आज ही निपटा लें ये जरूरी काम: अगर आपको कल मार्जिन या SIP के लिए पैसों की जरूरत है, तो अपने ट्रेडिंग अकाउंट में आज ही फंड ट्रांसफर कर लें।
ब्रोकर से निकाली गई रकम बुधवार तक क्रेडिट होने की उम्मीद रखें। शाम के कट-ऑफ से पहले कोलैटरल, प्लेज और e-DIS से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर लें। अगर आप कमोडिटी में ट्रेड करते हैं, तो MCX के इवनिंग सेशन के हिसाब से मार्जिन एडजस्ट कर लें।
ध्यान रखें, Zerodha जैसे ब्रोकर छुट्टियों के दिन की विड्रॉल रिक्वेस्ट अगले वर्किंग डे पर ही प्रोसेस करते हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं