गुरुवार, 05 नवंबर 2026 12:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 3,803 व्यूज

'आरोपी को हिरासत में लेते ही लागू होगी 24 घंटे की समय सीमा', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 11:42 AM IST
'आरोपी को हिरासत में लेते ही लागू होगी 24 घंटे की समय सीमा', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

गिरफ्तारी की 24 घंटे की समय-सीमा हिरासत से शुरू होगी। औपचारिक गिरफ्तारी नहीं, हिरासत ही 24 घंटे की गिनती का आधार। सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्ति की स्वतंत्रता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गिरफ्तारी की 24 घंटे की समय-सीमा पर सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट आदेश देते हुए कहा कि किसी भी शख्स की गिरफ्तारी का समय उसके हिरासत में लेते ही शुरू हो जाएगा। 24 घंटे में जज के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा, इसके लिए उसे हिरासत में लेने का वक्त ही मान्य होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि 24 घंटे की वह अवधि, जिसके भीतर किसी आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना होता है, हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है, न कि केवल औपचारिक गिरफ्तारी के समय से। अदालत ने माना कि इस संवैधानिक सुरक्षा के लिहाज से गिरफ्तारी और हिरासत दोनों एक ही बात है।

कोर्ट ने कहा कि दोनों ही हालात में व्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित हो जाती है। अदालत ने कहा कि हिरासत और गिरफ्तारी के बीच कोई फर्क करने की कोशिश करना संवैधानिक रूप से मान्य नहीं है। एक दूसरी अहम टिप्पणी में कोर्ट ने कहा कि मुकदमे में देरी और जमानत देने के मामलों में आरोपी के मौलिक अधिकारों को विशेष कानूनों के प्रावधानों पर प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

' कोर्ट ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम' (UAPA), 'नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस' (NDPS) अधिनियम और 'मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम' (PMLA) जैसे कानूनों के तहत जमानत पर आए विरोधाभासी फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि आरोपी के संवैधानिक अधिकारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

कोर्ट ने साफ किया कि विशेष कानूनों का इस्तेमाल संविधान की व्याख्या करने के आधार के तौर पर नहीं किया जा सकता। इसके बजाय, ऐसे कानूनों की व्याख्या संवैधानिक सिद्धांतों के अनुरूप ही की जानी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि इस संवैधानिक सुरक्षा के लिहाज से गिरफ्तारी और हिरासत असल में एक ही हैं, क्योंकि दोनों ही स्थितियों में व्यक्ति की स्वतंत्रता एक हद तक सीमित हो जाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • Mumbai

क्या सूर्यकुमार यादव होंगे मुंबई इंडियंस से अलग? फ्रेंचाइजी की प्रतिक्रिया ने साफ़ कर दी स्थिति

खेल समाचार • अखिल भारतीय

घर पर बेटी के साथ पकड़ा गया कर्मचारी, पिता ने बैट से पीट-पीटकर ले ली जान; बेंगलुरु में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

38 साल के हुए विराट कोहली, उनके 10 ऐसे रिकॉर्ड जिनको शायद ही कोई तोड़ पाएगा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'संसद के काम में दखल नहीं दे सकते', सुप्रीम कोर्ट का SC/ST सीटों के परिसीमन में दखल से इनकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, डॉक्टरों के लिए अनिवार्य ग्रामीण सेवा के मुद्दे की जांच करे NMC

खेल समाचार • Surat

मोबाइल एडिक्शन का सबसे डरावना चेहरा: फोन चलाने से मना करने पर बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर-चाकू से किया हमला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'विधायक निर्मला सप्रे की अयोग्यता याचिका पर 2 महीने में फैसला करें स्पीकर', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल