गुरुवार, 05 नवंबर 2026 12:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
खेल समाचार Mumbai 17,535 व्यूज

क्या सूर्यकुमार यादव होंगे मुंबई इंडियंस से अलग? फ्रेंचाइजी की प्रतिक्रिया ने साफ़ कर दी स्थिति

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 11:04 AM IST
क्या सूर्यकुमार यादव होंगे मुंबई इंडियंस से अलग? फ्रेंचाइजी की प्रतिक्रिया ने साफ़ कर दी स्थिति

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़े बदलावों की चर्चाएं तेज हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या के संभावित ट्रेड को लेकर कई फ्रेंचाइजी के नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं।

खराब पिछले सीजन के बाद ऐसी खबरें थीं कि मुंबई उन्हें किसी दूसरी टीम के साथ ट्रेड कर सकती है। अब फ्रेंचाइजी ने इस मामले में अपना रुख साफ कर दिया है। सूर्यकुमार यादव को लेकर मुंबई इंडियंस किसी तरह का समझौता करने के लिए तैयार नहीं है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के सूत्रों ने साफ कहा है कि सूर्यकुमार ट्रेड के लिए उपलब्ध नहीं हैं और इस बारे में न तो कोई बातचीत हुई है और न ही आगे होगी। 2026 में फीका रहा था सूर्यकुमार का प्रदर्शन सूर्यकुमार यादव के ट्रेड की अटकलों की एक बड़ी वजह आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन रहा।

उन्होंने 13 मुकाबलों में 270 रन बनाए थे। यह उनके पिछले शानदार सीजन से काफी कम था। इसके उलट आईपीएल 2025 में उन्होंने 16 मैचों में 717 रन बनाए थे।

सूर्यकुमार 2018 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और टीम की खिताबी सफलताओं में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। फ्रेंचाइजी के लिए उनके अनुभव और टी20 में मैच का रुख बदलने की क्षमता की अहमियत अब भी बरकरार है। हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर जारी है चर्चा सूर्यकुमार को लेकर स्थिति साफ होने के बावजूद हार्दिक पांड्या का मामला अभी चर्चा में है।

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ संभावित अदला-बदली की खबरें सामने आई हैं। पंजाब की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद का नाम भी संभावित सौदे में बताया जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स का नाम भी इस चर्चा से जुड़ा है।

हालांकि अभी किसी ट्रेड पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। मुंबई की प्राथमिकता अपने कप्तान के बदले ऐसा तेज गेंदबाज हासिल करना बताई जा रही है, जो जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दे सके। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'आरोपी को हिरासत में लेते ही लागू होगी 24 घंटे की समय सीमा', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

घर पर बेटी के साथ पकड़ा गया कर्मचारी, पिता ने बैट से पीट-पीटकर ले ली जान; बेंगलुरु में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

38 साल के हुए विराट कोहली, उनके 10 ऐसे रिकॉर्ड जिनको शायद ही कोई तोड़ पाएगा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'संसद के काम में दखल नहीं दे सकते', सुप्रीम कोर्ट का SC/ST सीटों के परिसीमन में दखल से इनकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, डॉक्टरों के लिए अनिवार्य ग्रामीण सेवा के मुद्दे की जांच करे NMC

खेल समाचार • Surat

मोबाइल एडिक्शन का सबसे डरावना चेहरा: फोन चलाने से मना करने पर बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर-चाकू से किया हमला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'विधायक निर्मला सप्रे की अयोग्यता याचिका पर 2 महीने में फैसला करें स्पीकर', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल