गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:14 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 13,256 व्यूज

38 साल के हुए विराट कोहली, उनके 10 ऐसे रिकॉर्ड जिनको शायद ही कोई तोड़ पाएगा

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 10:03 AM IST
38 साल के हुए विराट कोहली, उनके 10 ऐसे रिकॉर्ड जिनको शायद ही कोई तोड़ पाएगा

क्रिकेट की दुनिया में कई बल्लेबाज आए, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से पहचान बनाई और बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिनकी उपलब्धियां सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि वह खेल के इतिहास में एक अलग मुकाम हासिल कर लेते हैं। विराट कोहली इसी फेहरिस्त में शामिल हैं।

दिल्ली से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सितारों में शामिल हुए विराट कोहली 5 नवंबर को 38 साल के हो गए। अंडर-19 विश्व कप जीतने से शुरू हुआ उनका सफर अब 86 अंतरराष्ट्रीय शतकों और 28 हजार से ज्यादा रनों तक पहुंच चुका है। उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें हासिल करना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनौती होगी।

जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं कोहली के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड। वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 55 शतक हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़कर यह मुकाम हासिल किया।

इस सूची में कोहली फिलहाल सबसे आगे हैं। लगातार इतने शतक लगाना उनकी असाधारण निरंतरता का सबसे बड़ा प्रमाण है। आईपीएल 2016 विराट कोहली के करियर के सबसे यादगार सीजन में से एक रहा।

उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 16 मैचों में 973 रन बनाए थे। इसमें चार शतक और सात अर्धशतक शामिल थे। कोई बल्लेबाज एक आईपीएल सीजन में उनके इस रिकॉर्ड को पार नहीं कर पाया है।

कोहली ने वनडे क्रिकेट में केवल 205 पारियों में 10 हजार रन पूरे किए थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 259 पारियां लगी थीं। यानी कोहली ने सचिन से 54 पारियां कम खेलकर यह उपलब्धि हासिल की।

टेस्ट कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा दोहरे शतक टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करते हुए विराट कोहली ने सात दोहरे शतक लगाए। दुनिया का कोई दूसरा कप्तान इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सका है। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के पांच दोहरे शतकों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।

आईपीएल 2008 से लेकर अब तक विराट कोहली सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले हैं। इस दौरान कई बड़े खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी बदली, लेकिन कोहली एक ही टीम के साथ जुड़े रहे। उनकी यह निरंतरता आईपीएल इतिहास की सबसे खास कहानियों में से एक है।

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 10 शतक लगाए हैं। किसी एक टीम के खिलाफ वनडे में दोहरे अंकों में शतक लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज बने। यह रिकॉर्ड बताता है कि कोहली ने एक ही प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कितनी निरंतरता से बड़ी पारियां खेली हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 22 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता है। यह उपलब्धि बताती है कि वह सिर्फ एक मैच में नहीं, बल्कि पूरी सीरीज के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

घर पर बेटी के साथ पकड़ा गया कर्मचारी, पिता ने बैट से पीट-पीटकर ले ली जान; बेंगलुरु में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'संसद के काम में दखल नहीं दे सकते', सुप्रीम कोर्ट का SC/ST सीटों के परिसीमन में दखल से इनकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, डॉक्टरों के लिए अनिवार्य ग्रामीण सेवा के मुद्दे की जांच करे NMC

खेल समाचार • Surat

मोबाइल एडिक्शन का सबसे डरावना चेहरा: फोन चलाने से मना करने पर बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर-चाकू से किया हमला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'विधायक निर्मला सप्रे की अयोग्यता याचिका पर 2 महीने में फैसला करें स्पीकर', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दुर्गा पूजा पास मामले में मासआर्ट के सचिव ध्रुवज्योति बोस गिरफ्तार, यूनेस्को के नाम पर प्रीव्यू शो पास बेचकर कमाए करोड़ों

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजर रहा है समुद्री क्षेत्र', हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद में बोले नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल