नवी मुंबई में घर के बाहर दो युवतियों पर अंधाधुंध फायरिंग हमले में एक युवती के कान के पास और उसकी दूसरी सहेली की पीठ में गोली लगी हमले में एक युवती के कान के पास और उसकी दूसरी सहेली की पीठ में गोली लगी डिजिटल डेस्क, नवी मुंबई। महाराष्ट्र में त्योहारों के माहौल के बीच नवी मुंबई से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
नवी मुंबई के कोपरखैरणे इलाके में गुरुवार रात अज्ञात कारणों से दो युवतियों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वारदात के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी , यह वारदात कोपरखैरणे सेक्टर 1 के SS3 इलाके में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे हुई।
एक घर के बाहर दो सहेलियां खड़ी थीं, तभी आरोपियों ने उन पर गोलियां चला दीं। इस जानलेवा हमले में एक युवती के कान के पास और उसकी दूसरी सहेली की पीठ में गोली लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में चीख-पुकार मच गई और दोनों युवतियां लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और घायल युवतियों को वाशी के नवी मुंबई महानगरपालिका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही कोपरखैरणे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी अर्जुन चव्हाण (22 वर्ष) को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।
हालांकि, उसका एक साथी राकेश चव्हाण वारदात के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। #WATCH | Navi Mumbai, Maharashtra: Two young women sustained serious injuries after being shot in the SS-3 complex of Sector 1, Kopar Khairane. Police have arrested the main accused, Arjun Chavan (22), while his alleged accomplice, Rakesh Chavan, remains absconding.
Brother of victim says, "My father and I had gone outside. My mother and both of my sisters were at home. Then some boy came, shot them, and fled.
Both sisters were shot। The person who fired the shot lives right behind our house। " (05.
11) देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं