शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 03:28 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 17,573 व्यूज

UP-Nepal Border: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख का गांजा बरामद, 3 गिरफ्तार, किन धाराओं में केस दर्ज?

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 12:17 AM IST
UP-Nepal Border: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख का गांजा बरामद, 3 गिरफ्तार, किन धाराओं में केस दर्ज?

Maharajganj Drug Smuggling: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा के पास पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने नशे की तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयां की हैं। पहली कार्रवाई में करीब 60 लाख रुपये कीमत का 122. 975 किलो गांजा बरामद किया गया और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में नेपाल के 19 वर्षीय नागरिक को 57. 24 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, गांजे की बरामदगी थुथीबारी थाना क्षेत्र के नौबारी गांव के पास हुई।

इस कार्रवाई में सिद्धार्थनगर और गोरखपुर की एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) इकाइयों ने भी सहयोग किया। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की गई है। दूसरी ओर, सोनौली में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने नेपाल के नागरिक को गिरफ्तार किया।

उसके पास से नेपाल में पंजीकृत एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। दोनों मामलों में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं। आइए, समझते हैं कि दोनों कार्रवाइयों में क्या-क्या बरामद हुआ और आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर थुथीबारी पुलिस ने सिद्धार्थनगर और गोरखपुर की ATS इकाइयों के साथ मिलकर कार्रवाई की। टीम ने नौबारी गांव के पास दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कुशीनगर जिले के चैनपट्टी गांव की रहने वाली नईमुन निशा उर्फ जहांतारा (49) और आजाद नगर निवासी राजेंद्र गौर उर्फ रवींद्र (50) के रूप में की है।

तलाशी के दौरान 122. 975 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी है।

इसके अलावा, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई। इस मामले में थुथीबारी थाने में NDPS एक्ट की धाराओं 8, 20 और 29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस , आरोपियों को अदालत में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र गौर उर्फ रवींद्र के खिलाफ पहले से NDPS एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। इनमें एक मामला 2020 में कुशीनगर और दूसरा 2023 में बस्ती जिले में दर्ज हुआ था। नशे की तस्करी के खिलाफ दूसरी कार्रवाई 4 नवंबर को सोनौली क्षेत्र में हुई।

पुलिस के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा के पास सोनौली पुलिस और SSB की संयुक्त टीम जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर फरेनी गांव में एक प्राथमिक स्कूल के पास नेपाल के 19 वर्षीय नागरिक को पकड़ा गया। उसकी पहचान नेपाल के रूपनदेही जिले की सिद्धार्थनगर नगरपालिका के निवासी रोहित मौर्य के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके पास से 57. 24 ग्राम हेरोइन और नेपाल में पंजीकृत एक मोटरसाइकिल जब्त की। इस मामले में सोनौली थाने में NDPS एक्ट की धाराओं 8, 21(b) और 23 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय अदालत में पेश किया गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

धनतेरस पर मुरैना में संपत्ति रजिस्ट्री अभियान में शामिल होंगे CM मोहन यादव, 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियों का लक्ष्य

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में ₹63,296 करोड़ की लागत से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 किमी लंबा होगा नेटवर्क

स्पेशल • Noida

Noida Extension: चार मूर्ति पर Underpass का ट्रायल शुरू, 5 घंटे में 14000 वाहन गुजरे, सालाना 35 करोड़ की बचत

स्पेशल • अखिल भारतीय

CJP Kochi Protest: दिल्ली को छोड़ कोच्चि में SIR के खिलाफ दीपके का प्रोटेस्ट क्यों? 7 नवंबर का प्लान क्या है?

स्पेशल • अखिल भारतीय

PoK Violence: Rawalakot में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना की फायरिंग, 7 की मौत-बच्चों की भी गई जान

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में हर महीने उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे उद्योग मंत्री और सचिव, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

स्पेशल • Ghaziabad

बिहार SDRF ने राष्ट्रीय CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान, टीम को मिला कांस्य पदक और 50 हजार रुपये का पुरस्कार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल