शनिवार, 07 नवंबर 2026 04:27 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
बिजनेस अखिल भारतीय 14,265 व्यूज

बिजनेस ट्रिप पर भारत आए अमेरिकी व्यक्ति की मौत, हैदराबाद के होटल से शव बरामद

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 02:52 PM IST
बिजनेस ट्रिप पर भारत आए अमेरिकी व्यक्ति की मौत, हैदराबाद के होटल से शव बरामद

हैदराबाद के गाचीबोवली स्थित मैरियट एग्जीक्यूटिव अपार्टमेंट्स में 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक मिशेल ब्रायन ली संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। हैदराबाद के होटल में अमेरिकी नागरिक मृत पाए गए।

41 वर्षीय मिशेल ब्रायन ली बिजनेस ट्रिप पर थे। गाचीबोवली पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया। डिजिटल डेस्क, हैदराबाद।

हैदराबाद के गाचीबोवली में एसएलएन टर्मिनस स्थित मैरियट एग्जीक्यूटिव अपार्टमेंट्स के एक होटल के कमरे में 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। साइबराबाद कमिश्नरेट की गाचीबोवली पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

मृतक अमेरिकी नागरिक की पहचान कैलिफोर्निया के रहने वाले मिशेल ब्रायन ली के रूप में हुई है। वह 2 नवंबर को अपने बिजनेस पार्टनर डेविड के साथ एक बिजनेस ट्रिप पर शहर आए थे। दोनों इसी होटल में ठहरे हुए थे।

शुरुआती जानकारी , ली 12वीं मंजिल पर कमरा नंबर 1218 में ठहरे हुए थे। 4 नवंबर की शाम से उसने फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। उनसे संपर्क करने की कई कोशिशें नाकाम रहने पर होटल के कर्मचारियों को शक हुआ।

5 नवंबर को शाम करीब 6. 30 बजे होटल के कर्मचारियों ने मास्टर चाबी से कमरा खोला और ली को बिस्तर पर बेहोश पाया। उन्होंने तुरंत 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया।

होटल पहुंचे मेडिकल स्टाफ ने उनकी जांच की और पुष्टि की कि उनकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया, "मौके पर पहुंचे मेडिकल स्टाफ ने उनकी जांच की और पुष्टि की कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। " होटल प्रबंधन से सूचना मिलने के बाद गाचीबोवली पुलिस होटल पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और मामला दर्ज किया।

फिलहाल पुलिस ली की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के नतीजों से मौत के कारण के बारे में और स्पष्टता मिलने की उम्मीद है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

दिवाली पर म्यूचुअल फंड निवेश: 8-10 नवंबर के बीच NAV और कट-ऑफ के नियम समझें

बिजनेस • Mumbai

मुंबई लोकल मेगा ब्लॉक: 8 नवंबर को सफर का प्लान है? घर से निकलने से पहले ये अपडेट जरूर देखें

बिजनेस • अखिल भारतीय

TDS/TCS Deadline: आज है आखिरी मौका, भारी पेनल्टी से बचना है तो तुरंत करें ये काम

बिजनेस • अखिल भारतीय

दिवाली पर सावधान! QR कोड और फर्जी गिफ्ट लिंक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, दिल्ली पुलिस की चेतावनी

बिजनेस • अखिल भारतीय

शेयर बाजार में दिवाली धमाका: मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले SIP निवेशकों के लिए जरूरी गाइड

बिजनेस • अखिल भारतीय

SGB 2019-20 सीरीज I: प्री-मैच्योर एग्जिट विंडो खुली, 1 दिसंबर से पहले निपटा लें ये काम

बिजनेस • अखिल भारतीय

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो का नया टाइम टेबल: सुबह जल्दी मिलेगी ट्रेन, रात 10 बजे आखिरी सेवा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल