गुरुवार, 26 नवंबर 2026 05:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 11,755 व्यूज

वैभव सूर्यवंशी ने फिर दिखाया रौद्र रूप, सेमीफाइनल में 7 बाउंड्री जड़ हुए आउट, वनडे को बनाया टी20 गेम

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 04:56 PM IST
वैभव सूर्यवंशी ने फिर दिखाया रौद्र रूप, सेमीफाइनल में 7 बाउंड्री जड़ हुए आउट, वनडे को बनाया टी20 गेम

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से एक बार फिर तेजतर्रार पारी देखने को मिली। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ इस युवा बल्लेबाज ने आते ही आक्रामक अंदाज अपना लिया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए।

हालांकि वह अपनी पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और सात बाउंड्री लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम को वैभव से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद थी।

UAE के खिलाफ पिछले मुकाबले में 53 गेंदों पर 204 रन बनाने वाले वैभव ने सेमीफाइनल में भी अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों को शुरुआत से ही दबाव में रखा। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 40 रन की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

यानी उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से 30 रन बटोर लिए। उनकी बल्लेबाजी की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 27 गेंदों का सामना करते हुए 148. 14 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

50 ओवर के मुकाबले में उनका यह अंदाज टी20 क्रिकेट जैसा नजर आया। भव की पारी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। वह 40 रन बनाकर आउट हो गए और भारत ए को पहला झटका लगा।

उनके आउट होने से श्रीलंका ए को राहत मिली, क्योंकि वैभव क्रीज पर रहते हुए तेजी से रन बना रहे थे। सेमीफाइनल से पहले वैभव ने UAE के खिलाफ जिस तरह की बल्लेबाजी की थी, उसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा था। उन्होंने उस मुकाबले में 53 गेंदों पर नाबाद 204 रन बनाए थे।

उनकी पारी में 28 छक्के और सात चौके शामिल थे। वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक पूरा किया था और 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया था। श्रीलंका ए के खिलाफ वह उस पारी को दोहरा नहीं सके, लेकिन 27 गेंदों में 40 रन बनाकर उन्होंने एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक दिखाई।

अब भारत ए की नजरें बाकी बल्लेबाजों पर होंगी, ताकि टीम सेमीफाइनल में बड़ा स्कोर खड़ा कर सके। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'संविधान से सत्ता चुनने का अधिकार', संविधान गौरव दिवस पर बोले अमित शाह

खेल समाचार • Mumbai

कौन होगा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान? टीम ने दिया बड़ा संकेत, फैंस ने भी लगाई अटकलें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पुरुष कर्मचारियों को पहली बार मिलेगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, विजय सरकार का बड़ा फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

720 रन के बाद बदला मिजाज! हेगले ओवल की पिच पर बल्लेबाज रहेंगे भारी या गेंदबाज बरपाएंगे कहर?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'ओबीसी आरक्षण में कटौती कर मुस्लिमों को देना चाहता है सबसे बड़ा विपक्षी दल', संविधान दिवस पर पीएम मोदी का निशाना

खेल समाचार • Mumbai

टाटा ग्रुप में फिर छिड़ा कानूनी घमासान, एन चंद्रशेखरन की तीसरी बार नियुक्ति के खिलाफ बॉम्बे HC पहुंचा टाटा ट्रस्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में संपत्ति विवाद में हत्या, भाई ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर बहन को मौत के घाट उतारा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल