शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
वायरल Mumbai 13,630 व्यूज

मुंबई लोकल के मोटरमैन केबिन में घुसने की कोशिश करती युवती का वीडियो वायरल, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 11:41 PM IST
मुंबई लोकल के मोटरमैन केबिन में घुसने की कोशिश करती युवती का वीडियो वायरल, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यह घटना गोरेगांव रेलवे स्टेशन की है और युवती शराब के नशे में थी। हालांकि, वीडियो से उसकी पहचान या हालत की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी। मोटरमैन के केबिन में घुसने की कोशिश करती युवती का वीडियो वायरल यह घटना गोरेगांव रेलवे स्टेशन की है, और युवती शराब के नशे में थी कई यूजर्स ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की डिजिटल डेस्क, मुंबई।

मुंबई के एक रेलवे स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मोटरमैन के प्रतिबंधित केबिन में घुसने की कोशिश कर रही है। वीडियो में युवती स्कर्ट और हाई हील्स में दिख रही है।

वह दोनों हाथों से केबिन का दरवाजा पकड़कर खोलने की कोशिश कर रही है और असामान्य हरकतें भी कर रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यह घटना गोरेगांव रेलवे स्टेशन की है और युवती शराब के नशे में थी। हालांकि, वीडियो से उसकी पहचान या हालत की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी।

कई यूजर्स ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एक यूजर ने लिखा कि यात्रियों का समय बर्बाद करने के लिए उस पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। 16 नवंबर को इंस्टाग्राम पर शिकायत मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जांच शुरू की।

आरपीएफ अधिकारियों ने गोरेगांव स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ की। आरपीएफ की एक्शन टेकन रिपोर्ट , प्लेटफॉर्म 1 और 2 के उत्तरी व दक्षिणी हिस्से के सीसीटीवी फुटेज में ऐसी कोई घटना नहीं मिली। कर्मचारियों से पूछताछ के बाद भी घटना की जगह या परिस्थितियों की पुष्टि नहीं हो सकी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

वायरल • अखिल भारतीय

तमिलनाडु के स्कूल में 3 साल के मासूम से कड़ी सजा: क्लासरूम में रस्सी से बांधे हाथ, CCTV वीडियो वायरल

वायरल • अखिल भारतीय

अमित शाह के नाम पर '' का फर्जी फ्रंट पेज वायरल, AI की मदद से किया गया तैयार

वायरल • अखिल भारतीय

न ट्रैफिक रोका, न बैरिकेडिंग लगाई। आम जनता के बीच से गुजर गया तमिलनाडु के CM विजय का काफिला

वायरल • अखिल भारतीय

गोवा के बीच पर बहकर आई व्हेल, वापस समुद्र में छोड़कर बचाई गई जान; वीडियो वायरल

वायरल • Kota

तमिलनाडु: 100 फीट गहरी खाई में लुढ़का लकड़ी से भरा ट्रक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वायरल • अखिल भारतीय

गुजरात: मोरबी में कार पार्किंग सेंसर की आवाज से चिढ़े पड़ोसी ने महिला वकील की कार को फूंका, वीडियो वायरल

वायरल • Noida

नोएडा की DCP बनने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुईं IPS प्रीति यादव, कॉन्स्टेबल पिता की बेटी ने 22 साल में पास की UPSC

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल