गुरुवार, 26 नवंबर 2026 04:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 3,586 व्यूज

Vivo के तीन नए 5G फोन लॉन्च: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी भी

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 02:58 PM IST
Vivo के तीन नए 5G फोन लॉन्च: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी भी

Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई X500 सीरीज के तीन 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें दमदार प्रोसेसर, Zeiss कैमरा और 7800mAh तक की बैटरी है। ये फोन 3 दिसंबर से Amazon, Flipkart और Vivo वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Vivo के तीन नए 5G फोन लॉन्च: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

Vivo ने इंडियन मार्केट में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के तीन नए 5G फोन लॉन्च कर दिए हैं। इस बार कंपनी ने अपनी Vivo X500 सीरीज के तहत Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max मॉडल को लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोन्स में न सिर्फ दमदार प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिल रहा है बल्कि साथ में Zeiss ट्यून कैमरा सेटअप भी है।

इतना ही नहीं सीरीज के टॉप मॉडल Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलेगा। इन फोन्स में 7,800mAh की बड़ी बैटरी भी मिलेगी। नए स्मार्टफोन्स की सेल 3 दिसंबर से Amazon, Flipkart और Vivo की वेबसाइट पर शुरू होगी।

कीमत की बात करें तो Vivo X500 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपये, Vivo X500 Pro के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये है। Vivo X500 Pro Max के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये और 12GB+512GB वैरिएंट की कीमत 1,79,999 रुपये है।

फोन्स के साथ आप फोटोग्राफी एक्सेसरीज भी ले सकते हैं। 200mm Zeiss Telephoto Extender Gen 2 लेंस की कीमत 15,999 रुपये और 400mm लेंस की कीमत 27,999 रुपये है। जबकि Vivo Imaging Kit की कीमत 11,999 रुपये है।

डिवाइस पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां SBI, HDFC Bank, IDFC First Bank और Yes Bank के कार्ड से खरीदारी करने पर 10 परसेंट इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। सीरीज का Vivo X500 मॉडल Ember Red और Titanium Black कलर में मिलेगा। जबकि Pro और Pro Max मॉडल को आप Apex Orange और Eternal Black कलर में खरीद सकेंगे।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X500 Pro Max में 6. 85 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही डिवाइस में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है।

जबकि सीरीज के Vivo X500 Pro में 6. 36 इंच की 1. 5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है।

सीरीज के प्रो और मैक्स मॉडल में 2nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इन दोनों डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा देखने को मिल रहा है। जबकि Pro Max में 200MP Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा भी है, जबकि Pro मॉडल में 64MP का टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है।

सामने की तरफ सेल्फी के लिए दोनों फोन्स में 50MP का कैमरा है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000 mAh बैटरी वाला Realme का नया 5G फोन, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 65W चार्जिंग भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OPPO F35 Series Review: अब ग्रुप सेल्फी में कोई नहीं रहेगा फ्रेम से बाहर, 50MP कैमरे के साथ मिलती है दमदार बैटरी और शानदार मजबूती

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6500 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP के तीन कैमरे और MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

लॉन्च से पहले Google Play Store पर डाउनलोड के लिए आया BGMI Air, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 56 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

WhatsApp में आया कमाल का फीचर, फोन बंद होने पर भी पहुंचेगा मैसेज, जानिए कैसे

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Airtel के सस्ते रिचार्ज प्लान, बिना डेटा के अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस, कीमत सिर्फ 185 रुपये से शुरू

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल